फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पिछले एक हफ्ते में बढ़ गए सांस के 20 फीसदी मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पिछले एक हफ्ते में बढ़ गए सांस के 20 फीसदी मरीज
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन आदि की समस्या आने लगी है। पिछले एक हफ्ते में ओपीडी में सांस के रोगियों की संख्या 20 फीसदी और बढ़ गई है। इसमें जो व्यक्ति से कोरोना संक्रमित हुए थे वह भी शामिल हैं। इसके अलावा हृदय रोगी, बुखार के रोगी आदि काफी संख्या में आ रहे हैं। दोनों अस्पतालों को मिलाकर ओपीडी में 4000 से अधिक मरीज आ रहे हैं जिनमें से लगभग 700 से 800 सांस को रोगी आ रहे हैं।

मौसम में बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के बाद से सांस रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। पुराने दमा केरोगियों और ब्रान्काटिस के मरीजों की परेशानी पहले से काफी बढ़ गई है। एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ संतराम ने बताया कि आम दिनों में जहां ओपीडी के कुल मरीजों में 10 फीसदी सांस के रोगी होते थे वहीं अब यह 30 फीसदी हो गए हैं। जिनको कोरोना संक्रमण हुआ था और फेंफड़ों में फाइब्रोसिस ज्यादा था उनकी समस्या काफी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि सांस रोगियों के अलावा 50 फीसदी बुखार के रोगी आ रहे हैं। मौसम बदलने के साथ ही हृदय रोगियों की भी समस्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

इनसेट:
28 अक्तूबर एमएमजी 2000 620
28 अक्तूबर संयुक्त 900 280
29 अक्तूबर एमएमजी 2100 703
29 अक्तूबर संयुक्त 980 300
30 अक्तूबर एमएमजी 2200 736
30 अक्तूबर संयुक्त 1010 310
31 अक्तूबर एमएमजी 2230 725
31 अक्तूबर संयुक्त 1100 355
01 नवंबर एमएमजी 2300 735
01 नवंबर संयुक्त 1007 340
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed