फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

76 किलो यूथ में उत्तर प्रदेश की ज्योति यादव ने जीता स्वर्ण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
76 किलो यूथ में उत्तर प्रदेश की ज्योति यादव ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोदीनगर में चल रही खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सोमवार को 71, 76 और 81 किलो भारवर्ग में विभिन्न प्रांतों की वेटलिफ्टर ने हुनर दिखाया। 76 किलो यूथ वर्ग में उत्तर प्रदेश की ज्योति यादव ने 150 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश की पूनम यादव और तीसरा स्थान असम की आस्था गोगोई ने पाया।
81 किलो जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश की कल्पना यादव ने स्वर्ण, केरल की अमृथा पी. सुनी ने रजत और उड़ीसा की श्वेतालीना ने कांस्य पदक हासिल किया। 71 किलो भारवर्ग जूनियर में राजस्थान की अरमानदीप कौर ने 180 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश की सृष्टि और तीसरा स्थान तमिलनाडु की एम. लेखामालाया ने हासिल किया। 71 किलो यूथ वर्ग में पुदुचेरी आर. हरीनी ने 160 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश की सृष्टि यादव और तीसरा स्थान छत्तीसगढ़ की एकता ने प्राप्त किया। 71 किलो सीनियर वर्ग में मिजोरम की लालचनहीमी ने 198 किलो भार उठाकर स्वर्ण अपने नाम किया। दूसरा स्थान हरियाणा की रेनू और तीसरा स्थान महाराष्ट्र की तृप्ति माने ने पाया।
विज्ञापन

76 किलो सीनियर वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की वेटलिफ्टर अरोकिया एलिस ने 198 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दूसरा स्थान आंध्र प्रदेश की धात्रि पलाति और तीसरा स्थान उड़ीसा की एम. कीर्थि ने हासिल किया। 76 किलो जूनियर वर्ग में आंध्र प्रदेश की धात्रि पलाति ने 185 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। दूसरा स्थान उड़ीसा की मनाली साहू और तीसरा स्थान महाराष्ट्र की प्रतीक्षा ने पाया। 81 किलो यूथ वर्ग में केरल की अमृथा पी. सुनी ने 169 किलो भार उठाकर स्वर्ण हासिल किया। दूसरा स्थान महाराष्ट्र की ग्रीष्म थोराट और तृतीय स्थान महाराष्ट्र की हर्षदा अमर पाटिल ने प्राप्त किया। अंतिम 81 किलो सीनियर वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की वेटलिफ्टर पूनम यादव ने 207 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। रजत पदक चंडीगढ़ की वरिष्टा वर्मा और कांस्य पदक हरियाणा की राशि ने पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed