फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एकल वर्ग विजेता बनीं हापुड़ की काजल और प्रयागराज के अंश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एकल वर्ग विजेता बनीं हापुड़ की काजल और प्रयागराज के अंश
विज्ञापन

गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही यूपी स्टेट अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में रविवार को खिताबी भिड़ंत हुई। बालिका वर्ग एकल में हापुड़ की काजल पंवार ने कानपुर की आशियानी सिंह को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में काजल ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में आशियानी को 21-11, 18-21 और 21-18 से शिकस्त दी।
बालक वर्ग एकल में प्रयागराज के अंश विशाल गुप्ता ने झांसी के रिहान सिद्दिकी को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। फाइनल में अंश ने रिहान को 21-11, 15-21 और 21-13 से हराया। बालक वर्ग डबल के फाइनल में बुलंदशहर के आराध्य शर्मा व उन्नाव के देव माहेश्वरी की जोड़ी ने प्रयागराज के अंश विशाल गुप्ता व अयोध्या के अश्वनी सिंह को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। आराध्य शर्मा व देव की जोड़ी ने मुकाबला 21-14 व 21-17 से जीता।
विज्ञापन

मिश्रित डबल के फाइनल में गाजियाबाद के भव्य छाबड़ा व हापुड़ की काजल पंवार की जोड़ी ने मुजफ्फरनगर के उज्ज्वल तोमर व कानपुर की आशियानी सिंह को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। भव्य व काजल ने फाइनल मुकाबला 22-20, 17-21 और 21-12 अंकों से जीता। आखिरी बालिका वर्ग डबल के फाइनल में अलीगढ़ की रमा सिंह व सुजाता सिंह की जोड़ी ने कानपुर की आशियानी सिंह व प्रिया शुक्ला को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। रमा सिंह व सुजाता सिंह ने यह मुकाबला 24-22 और 21-10 से जीता। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पीएन अरोड़ा, गाजियाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन अध्यक्ष ललित जायसवाल, उपक्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई, महासचिव नरेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। एसोसिएशन महासचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार खिलाड़ियों को पूर्व में घोषित एक लाख की जगह दो लाख पुरस्कार राशि का वितरण किया गया। इस मौके पर रविदत्त त्यागी, दिशा यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed