{"_id":"6335ef8fbc51437646663bb2","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd245304346","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद हिंडन के नए पुल से फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद हिंडन के नए पुल से फर्राटा भरेंगे वाहन
सार
दो दिन बाद हिंडन के नए पुल से फर्राटा भरेंगे वाहन गाजियाबाद।176 मीटर लंबा और 7.50 मीटर चौड़ा तीन लेन का पुल 22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है।पुल शुरू होने के बाद गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन बाद हिंडन के नए पुल से फर्राटा भरेंगे वाहन
गाजियाबाद। हिंडन नदी पर नवनिर्मित नए पुल को दो दिन बाद रविवार से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। आधिकारिक लोकार्पण मुख्यमंत्री का समय मिलने के बाद होगा। 176 मीटर लंबा और 7.50 मीटर चौड़ा तीन लेन का पुल 22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। पुल शुरू होने से मोहन नगर, साहिबाबाद, दिल्ली, आनंद विहार जाने में सहूलियत होगी। अभी पुल बंद होने से लोगों को काफी देर तक जाम से जूझना पड़ता है।
अंग्रेजों द्वारा बनाया पुल जर्जर होने से पांच साल पहले इसे 2017 में बंद कर दिया गया था। इस कारण से सुबह दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जर्जर पुल को तोड़कर उसी स्थान पर दूसरा पुल बनाया गया है। पुल शुरू होने के बाद गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिल जाएगी। मौजूदा समय में दिल्ली, मोहनगर जाने के लिए केवल एक लेन का पुल है, जबकि वापसी में तीन लेन के दो पुल हैं, इसलिए लोगों को सुबह यहां पर जाम में फंसना पड़ता है। गाजियाबाद से मोहननगर की तरफ प्रतिदिन 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।
जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दो अक्तूबर से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का समय मिलने पर पुल का उद्धाटन का समय तय होगा।