फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

वाहनों के लिए खोला गया चिपियाना आरओबी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:55 AM IST
सार

वाहनों के लिए खोला गया चिपियाना आरओबी गाजियाबाद।सभी परीक्षण में पास होने के बाद बृहस्पतिवार रात करीब पौने आठ बजे एनएचएआई के अधिकारियों व इंजीनियरों की मौजूदगी में श्रमिकों ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया।एनएचएआई ने एक अप्रैल 2021 को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए खोल दिया था।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

वाहनों के लिए खोला गया चिपियाना आरओबी
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनएच-9 पर करीब 15 महीने में बनकर तैयार हुए चिपियाना आरओबी को वाहनों के लिए खोल दिया गया। सभी परीक्षण में पास होने के बाद बृहस्पतिवार रात करीब पौने आठ बजे एनएचएआई के अधिकारियों व इंजीनियरों की मौजूदगी में श्रमिकों ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। इस आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाने से रोजाना करीब एक लाख वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी।

एनएचएआई ने एक अप्रैल 2021 को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए खोल दिया था। एनएच-9 के चौड़ीकरण का काम भी पूरा कर लिया गया था लेकिन 115 मीटर लंबे और चार लेन के इस आरओबी का निर्माण पूरा नहीं हो पाया था। नीचे से गुजर रही रेलवे लाइनों की वजह से यहां काम करना भी बेहद मुश्किल था। अगस्त में एनएचएआई ने इस आरओबी का निर्माण लगभग पूरा कर लिया था। इसके बाद इस पर सड़क बनाने, स्ट्रीट लाइटें लगाने, पेंटिंग कराने समेत फिनिशिंग के काम पूरे कराए गए। इसके बाद चार दिन तक भार परीक्षण और मॉनिटरिंग की गई। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि परीक्षण के सफल होने के बाद बृहस्पतिवार रात इसे वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed