फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एक दिन के लिए शहर हुआ साफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एक दिन के लिए शहर हुआ साफ
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों के निरीक्षण से जुड़े दौरे के लिए पूरा शहर शनिवार को साफ नजर आया। एक दिन के दौरे के लिए नगर निगम, जीडीए सहित अन्य विभागों का पूरा अमला सफाई सहित अन्य कार्यों में दिन रात जुटा रहा। दौरे के कारण शहर की मुख्य के साथ अंदरूनी सड़कें चकाचक नजर आईं। दूसरी ओर कई माह से रंगरोगन का इंतजार कर रहे डिवाइडर चमकते दिखाई दिए।
सीएम के दौरे का ही असर रहा कि कई सालों से हरित पट्टियों में खड़ी बड़ी-बड़ी घास गायब हो गई। खासकर मुख्यमंत्री के निरीक्षण संबंधी रूट पर तो सड़कें, हरित पट्टियां, डिवाइडर चकाचक नजर आए। कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले हापुड़ रोड मार्ग पर महीनों से धूल खा रहे गमलों को भी रंग दिया गया। डिवाइडर और सेंट्रल वर्ज में घास की सफाई और सूखे पेड़ों की जगह नए पौधे लगा दिए गए। जीटी रोड, हापुड़ रोड, न्यू लिंक रोड, पुरानी लिंक रोड, करहेड़ा रोड के साथ उससे सटे मार्गों को भी चमकाया गया। दूसरी ओर कई मार्गों पर स्ट्रीट लाइट के खराब होने से अंधेरे में पड़ी सड़कें फिर से जगमग हो गई। हिंडन के निर्माणाधीन नए पुल के पास के दोनों पुलों पर की गई वर्टिकल गार्डनिंग में सूखे पौधों की जगह नए पौधे लगा दिए गए। ऐसे में मुख्यमंत्री का एक दिन के दौरे से शहर की सड़कें चमक गईं।
विज्ञापन

दो दिन बिजली की नहीं हुई कटौती
गर्मी और उमस भरे मौसम के बीच दो दिन बिल्कुल भी बिजली कटौती नहीं होने से शहरवासियों को राहत मिली। मुख्यमंत्री के शुक्रवार शाम से शनिवार को जाने तक महानगर में बिजली की कटौती नहीं हुई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का पूरा अमला भी मुस्तैदी से व्यवस्थाओं को संभालते नजर आया। लाइनपार क्षेत्र के प्रताप विहार, विजय नगर सहित अन्य कालोनियों में आम दिनों में कुछ घंटे बिजली देखने को मिलती है। लेकिन प्रताप विहार के बराबर मुख्यमंत्री के ठहरने के कारण पूरे क्षेत्र को निर्बाध सप्लाई प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed