{"_id":"630a72dc8164d41f61225a02","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd243627073","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के लिए ट्रैफिक रोका, 20 मिनट जाम में फंसे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के लिए ट्रैफिक रोका, 20 मिनट जाम में फंसे स्कूली बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के लिए ट्रैफिक रोका, 20 मिनट जाम में फंसे स्कूली बच्चे
गाजियाबाद। वैशाली से लौटते वक्त मुख्यमंत्री का काफिला भले ही एनएच-9 से गुजरा लेकिन ट्रैफिक मेरठ तिराहे पर भी रोक दिया गया। दोपहर करीब एक बजे रोके गए ट्रैफिक में स्कूली बच्चे भी लगभग 20 मिनट तक फंसे रहे। भीषण गर्मी में स्कूली वैन धूप में खड़ी रही और उसमें सवार छोटे-छोटे बच्चे परेशान रहे। घर पहुंचने में बच्चों को देरी हुई तो उनके परिजनों के फोन वैन चालक पर आने लगे।
नंदग्राम स्थित फातिमा स्कूल के बच्चों को मेरठ रोड से प्रताप विहार की ओर जाना था। जैसे ही स्कूली वैन महामाया स्टेडियम के पास पहुंची, आगे पुलिसकर्मियों ने बेरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक रोक दिया। इस दौरान वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। मारुति वैन में सवार करीब 10 बच्चे गर्मी से बेहाल रहे। वैन के ड्राइवर ने बताया कि पुलिसकर्मियों से बच्चों को निकालने का आग्रह किया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। बच्चे समय से घर नहीं पहुंचे तो चिंतित परिजनों ने ड्राइवर को कॉल किया। उसने जाम में फंसने की बात बताई तो उनकी चिंता दूर हुई। करीब 20 मिनट बाद बेरिकेडिंग हटाकर ट्रैफिक चालू किया गया तो वैन प्रताप विहार की ओर रवाना हुई।