फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

डेंगू के दो और स्वाइन फ्लू का मिला एक मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डेंगू के दो और स्वाइन फ्लू का मिला एक मरीज
विज्ञापन

गाजियाबाद। शनिवार को डेंगू के दो और स्वाइन फ्लू का एक मरीज मिला है। तीनों मरीजों की हालत स्थिर है। जांच में पुष्टि होने के बाद इलाज शुरू करा दिया गया है। डेंगू के मरीजों का इलाज अब पीएचसी और सीएचसी पर भी होगा। इसके बारे में पीएचसी और सीएचसी प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। पीएचसी पर आने वाले डेंगू मरीज को प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी के लिए रेफर कर दिया जाएगा। जिले में अगस्त महीने के दौरान ही डेंगू के 18 और स्वाइन फ्लू के 37 मरीज मिल चुके हैं। जिला एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में डेंगू और स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाए गए हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉॅ. आरके गुप्ता ने बताया कि अगस्त में मिले अधिकांश मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। डेंगू मरीजों के घर के साथ ही उनके आसपास के 50 घरों का सर्वे कराया गया है। जहां लार्वा मिला, वहां दवा का छिड़काव किया गया है और नोटिस भी जारी किया गया है। उन स्थानों पर 15 दिन बाद फिर से सर्वे कराया जाएगा, दूसरी बार लार्वा मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। मलेरिया के मामले भी लगातार स्वास्थ्य विभाग के सामने आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बेड किए जा रहे आरक्षित
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि जिला एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में पहले से ही 20-20 बेड के डेंगू वार्ड बनाए जा चुके हैं। प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ने पर निशुल्क खून देने की व्यवस्था की गई है। ब्लड बैंक में छोटे जंबो पैक उपलब्ध हैं। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के लिए सैंपल लिए जाने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी व पीएचसी पर भी पांच बेड आरक्षित
सीएमओ ने बताया कि सीएचसी लोनी, डासना, मोदीनगर और मुरादनगर में डेंगू वार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक वार्ड में पांच बेड अनिवार्य रूप से डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके अलावा पीएचसी भोजपुर में भी डेंगू वार्ड बनाया जाएगा।
पांच साल में डेंगू और मलेरिया के मरीज
वर्ष डेंगू मलेरिया
2022 16 07
2021 1238 31
2020 15 12
2019 88 146
2018 68 105
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed