फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Argument over dress murder of friend by stabbing him

Ghaziabad: ड्रेस को लेकर हुई कहासुनी, दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी फरार

Sat, 27 Aug 2022 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 01:15 AM IST
सार

एसपी सिटी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Argument over dress murder of friend by stabbing him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयनगर के सुदामापुरी में शुक्रवार देर रात शराब के नशे में ड्रेस को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों ने मिलकर दोस्त अमन (24) की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस अमन को एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी निपुण अग्रवाल में बताया कि अमन, संदीप और सचिन सुदामा पुरी के रहने वाले हैं। तीनों किसी कंपनी में सफाई का काम करते हैं, वहां से उन्हें ड्रेस मिली थी। शाम को वापस आकर तीनों शराब पीने लगे, जहां उनकी ड्रेस को लेने के लिए कहासुनी हो गई। इसी दौरान सचिन और संदीप ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया। अमन ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed