फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मुख्यमंत्री आज परखेंगे शहर के विकास कार्यों की हकीकत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मुख्यमंत्री आज परखेंगे शहर के विकास कार्यों की हकीकत
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर में विकास कार्यों की रफ्तार देखेंगे। वह शुक्रवार को मेरठ और हापुड़ का दौरा कर शाम करीब साढ़े सात बजे प्रताप विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की। कड़े सुरक्षा घेरे में वह जल निगम गेस्ट हाउस में ठहरे हैं।
शनिवार को सबसे पहले सुबह 10 बजे जिले के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शहर में चल रहे विकास कार्यों के तीन बड़े प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे। सीएम को 21 परियोजनाओं की सूची दी गई है। इनमें से वह किन्हीं तीन का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

ऐन वक्त पर बदला विश्राम स्थल
इससे पहले मुख्यमंत्री के ठहरने के लिए इंदिरापुरम स्थित सीआईएसएफ गेस्ट हाउस को चुना गया था लेकिन शुक्रवार सुबह इसमें बदलाव कर प्रताप विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस में इंतजाम किया गया। डीएम आरके सिंह का कहना है कि सीआईएसएफ कैंप में चुनिंदा लोगों को ही जाने की इजाजत मिल पाती। ऐसे में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को बैठक के लिए जाने में दिक्कत होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगासन से होगी दिन की शुरुआत
मुख्यमंत्री के दिन की शुरुआत योगासन से होगी। नाश्ते के बाद वह सभी प्रमुख अखबार पढ़ेंगे। 10 बजे वह विधायकों, मेयर और अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ गेस्ट हाउस में बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे वह विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकलेंगे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री आधे घंटे के लिए गेस्ट हाउस जाएंगे। यहां भोजन करने के बाद वह हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से हेलिकॉप्टर से बुलंदशहर जाएंगे।
इनका कर सकते हैं निरीक्षण
1. प्रताप विहार में प्रधानमंत्री आवास
जल निगम के गेस्ट हाउस से करीब दो किलोमीटर दूर जीडीए की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 720 फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है। इनके लिए करीब ढाई हजार लोग आवेदन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री इस परियोजना का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए यहां शुक्रवार को ही सड़क बनाई गई।
2. हिंडन नदी का पुल
हिंडन नदी पर अंग्रेजों के समय का बना पुल टूट जाने के बाद जीडीए यहां पुल निर्माण करा रहा है। इस पुल के निर्माण पर जीडीए 22 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है, जबकि निर्माण सेतु निगम कर रहा है। 176 मीटर लंबे इस पुल की चौड़ाई 11 मीटर होगी। पुल निर्माण का करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस पर काली सड़क बनाने का काम बाकी है। पुल के बन जाने से प्रतिदिन गाजियाबाद से मोहननगर की ओर जाने वाले करीब एक लाख वाहन चालकों को फायदा होगा।
3. पीएसी की बैरक
मुख्यमंत्री वैशाली स्थित 41वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में 200 जवानों के लिए बनाई जा रही 12 मंजिला बैरक का निरीक्षण भी करेंगे। इन बैरक का निर्माण भी जल्द ही पूरा होने वाला है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण से पहले शुक्रवार को वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।
सुरक्षा में 3000 जवान तैनात
उनकी सुरक्षा में जिले के 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनके साथ जल निगम गेस्ट हाउस व आसपास सभी छह एसपी और सीओ सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। अन्य जिलों से दो सीओ भी तैनात किए गए हैं। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि क्षेत्र में खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।
अंदर के लिए
21 परियोजनाओं को किया गया था लिस्ट में शामिल
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के लिए जिला प्रशासन ने 21 परियोजनाओं को लिस्ट में शामिल किया था। इनमें से कई परियोजनाओं के निरीक्षण को सीएम सुरक्षा की दृष्टि की वजह से सिक्योरिटी टीम से स्वीकृति नहीं मिलीं।

केंद्रीय मंत्री भी रहे साथ
हापुड़ में दौरा पूरा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से गाजियाबाद पहुंचे तो उनके साथ स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहे। वह मुख्यमंत्री के साथ गेस्ट हाउस में भी काफी देर रहे। शनिवार को भी मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।
महामाया स्टेडियम के पीछे निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग
लोनी में निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण
डासना के अस्पताल मार्ग के चौड़ीकरण का काम
मसूरी में बनाए जा रहे समेकित विद्यालय का निर्माण का काम
नूरनगर, निवाड़ी और मधुबन-बापूधाम में बन रहे ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कार्य
डासना में 432 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कार्य
प्रताप विहार में 720 भवनों का निर्माण कार्य
मुरादनगर पुर्नगठन पेयजल योजना
करहेड़ा में बनाए जा रहे रेनीवेल का निर्माण
मथुरापुर संपर्क मार्ग और रेवड़ा-रेवड़ी में हिंडन नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य
मंडोला में बन रहे चार लेन के फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य
विजय नगर में बन रहे 50 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य
47वीं वाहिनी पीएसी में 200 व्यक्तियों की क्षमता के बैरक का निर्माण कार्य
नंदग्राम में प्रस्तावित जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण केंद्र
220 केवी विद्युत उपकेंद्र, मोरटा योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed