फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बहन से मिलने राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा सोसायटी पहुंचे सीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बहन से मिलने राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा सोसायटी पहुंचे सीएम
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर की परियोजनाओं का निरीक्षण करने गाजियाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात अचानक राजनगर एक्सटेंशन पहुंच गए। वह एमजीआई घरौंदा सोसायटी में रहने वाली बहन के घर रात करीब नौ बजे पहुंचे और तकरीबन 1:20 घंटे वहां रहे। करीब साढ़े 10 बजे वह वापस जल निगम गेस्ट हाउस पहुंचे।

सुरक्षा कारणों से उनका यह दौरा गोपनीय रखा गया। कड़ी सुरक्षा में रात 9 बजे वह सोसायटी के सी-ब्लॉक में पहुंचे। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए यहां सोसायटी के लोगों और बच्चों की भीड़ जमा थी। जैसे ही सीएम गाड़ी से उतरे तो बच्चों और सोसायटी के लोगों ने योगी-योगी और जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। बच्चों को उत्साहित देख सीएम ने उन्हें अपने पास बुलाया और दुलार किया। इसके बाद वह सी-ब्लॉक में रहने वाली अपनी मौसेरी बहन के फ्लैट में चले गए। लिफ्ट की बजाय वह सीढ़ियों से पहुंचे। वह यहां मौसेरी बहन के पति का हालचाल लेने पहुंचे थे, सोसायटी के लोगों ने बताया कि उनकी तबियत खराब चल रही है। इस दौरान सांसद वीके सिंह, डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी मुनिराज जी. भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री करीब 10:20 बजे सोसायटी से वापस गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए। जब तब मुख्यमंत्री सोसायटी में मौजूद रहे, उन्हें देखने के लिए लालायित लोग नीचे परिसर में खड़े रहे। उनके जाने के बाद लोग अपने फ्लैटों में लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed