{"_id":"62fe9badb2e12f3b625d40c9","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd243184971","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: विवाद शांत कराने गए थे चौकी इंचार्ज, लोगों ने कर दिया हमला, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: विवाद शांत कराने गए थे चौकी इंचार्ज, लोगों ने कर दिया हमला, दो गिरफ्तार
Fri, 19 Aug 2022 01:36 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:36 AM IST
सार
मामले के तूल पकड़ने के बाद चौकी इंचार्ज ने पुलिस बुलाकर मीन मुहम्मद और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही छह लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाभट्टा में विवाद शांत कराने गए चौकी इंचार्ज पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक कैलाभट्टा में मीन मुहम्मद की बेटी के ससुरालियों से बेटी को प्रताड़ित करने को लेकर विवाद चल रहा है। 11 अगस्त को मीन मुहम्मद ने ससुरालियों पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी थी। इसी के चलते गुरुवार देर शाम एक बार फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर कैला भट्ठा चौकी इंचार्ज अंगन पाल मौके पर पहुंचे। इस बीच मामले को शांत कराने के दौरान मीन मुहम्मद व उसकी बेटी रोशन ने अपने साथियों के साथ मिलकर चौकी इंचार्ज पर हमला बोल दिया। उनकेसाथ धक्का-मुक्की कर चोट पहुंचाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन