फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ten years jail for accused of sexual assault girl

Ghaziabad: कूड़ा फेंकने गई थी युवती, हैवान ने बनाया था हवस का शिकार, अब दस साल रहेगा सलाखों के पीछे

Fri, 19 Aug 2022 01:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 01:30 AM IST
सार

वारदात के बाद पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चिकित्सकीय परीक्षण में भी युवती से दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
Ten years jail for accused of sexual assault girl
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रात में कूड़ा फेंकने गई युवती से दुष्कर्म करने वाले दोषी को पाक्सो कोर्ट की विशेष न्यायाधीश संगीता कुमारी ने दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत ने विधिक सेवा प्राधिकरण को आदेश दिया कि पीड़िता को एक लाख रुपये दिया जाए। जबकि दोषी द्वारा दिया गया अर्थदंड भी पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया। घटना चार साल पहले मोदीनगर थाना क्षेत्र का था।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरवा ने बताया कि 18 नवंबर 2018 को मोदीनगर में पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि पीड़िता रात में करीब 10 बजे घर से बाहर कूड़ा डालने के लिए गई थी। तभी पड़ोस के मकान में किराए पर रहने वाला अनु उर्फ अनुज शर्मा युवती को जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed