फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

महंत मछेंद्रनाथ पुरी समेत 17 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
महंत मछेंद्रनाथ पुरी समेत 17 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुलिस से मारपीट करने और आत्मदाह की धमकी देने के आरोप में डासना जेल में बंद मछेंद्रनाथ पुरी समेत 17 लोगों की जमानत अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 17 अगस्त को खारिज कर दी। अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में मछेंद्रनाथपुरी और आर्यन की जमानत अर्जी पर 24 अगस्त को सुनवाई होगी। अन्य 15 आरोपियों ने अभी जमानत अर्जी नहीं लगाई है। दूसरे मामले में बृहस्पतिवार को मछेंद्रनाथ पुरी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद 20 अगस्त की तारीख लगी है।
ओमपाल सिंह ने 10 अगस्त को नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि शाम सात बजे हिंडन विहार स्थित बालाजी धाम मंदिर के पास मेन रोड पर जाम लगा था। इस वजह से गाड़ी बैक करते हुए महिला की स्कूटी से छू गई थी। ओमपाल ने अपनी गलती मानते हुए महिला से माफी मांग ली थी। महिला ने उसे माफ कर दिया। इसी दौरान तीन लोग आ गए और दस बारह कार्यकर्ता भी पहुंच गए और गंभीर रूप से पीटा।
विज्ञापन

ओमपाल का कहना था कि स्वयं को बचाने की कोशिश में बाबा मछेंद्रपुरी को थोड़ा पीछे धकेल दिया था। इसके बाद लोगों ने ओमपाल की डंडों से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल ओमपाल बेहोश हो गया। होश आने के बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस पहुंचने के बाद मछेंद्रनाथ पुरी सहित अन्य लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद घटना से नाराज मछेंद्रपुरी अपने समर्थकों के साथ 11 अगस्त नंद ग्राम के सामने प्रदर्शन करने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के समझाने के बाद वापस मंदिर लौट गए लेकिन उन्होंने हिंडन नदी में आत्मदाह की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस की भी पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस की तरफ से दर्ज रिपोर्ट में मछेंद्रपुरी, ब्रह्मानंद, हार्दिक, विक्रांत, राहुल, रविंद्र सिंह, विशु चौधरी, मनोज कुमार, जितेंद्र विक्रम, गोलू, विनोद सैनी, आकाश, तेजवीर, आर्यन दिनेश, गौरव चौधरी और विनय राणा को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed