{"_id":"62fe98e2a2932500a7015823","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd243184221","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, बच्ची घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, बच्ची घायल
मसूरी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार दोपहर कुशलिया गांव के पास कार एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार हरियाणा, रोहतक के सांपला थाना क्षेत्र के कंसाल निवासी सुमित (34) यगित (7) और पलवल के कोंडल गांव निवासी तेजपाल (48) व बबली (40) की मौत हो गई। हादसे में निकिता (10) पुत्री सुमित गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सुमित अपनी बहन बहन बबली, बहनोई तेजपाल और अपने दोनों बच्चों के साथ हरिद्वार घूमने गए थे। वह लोग बृहस्पतिवार को कार से रोहतक स्थित अपने गांव जा रहे थे। कार जैसे ही कुशलिया गांव के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि सुमित और बबली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तेजपाल और यगित ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद एसएसपी मुनिराज जी. और एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं, घटना की जानकारी होने पर अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मोर्चरी पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
सुमित चला रहे थे कार
मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि सुमित कार चला रहे थे। तेजपाल आगे वाली सीट पर बैठे थे और सुमित की बहन बबली पिछली सीट पर सुमित के बेटे यगित व बेटी निकिता के साथ बैठी थीं। सीसीटीवी कैमरे की फु टेज के आधार पर ट्रक की पहचान की जा रही है। तेजपाल के बेटे रोहित शर्मा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर आधे घंटे में हुई दूसरी घटना
गाजियाबाद। पुलिस वाले घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगे थे तभी करीब डेढ़ बजे कुशलिया के सामने ही मेरठ की ओर से जाने वाले लेन पर एक कार रास्ते में खड़े ट्रक से टकरा गई। ट्रक से नीचे उतर रहा चालक चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल ट्रक चालक को पिलखुआ स्थित रामा अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ट्रक चालक की पहचान गुलशन पब्लिक स्कूल के पास मसूरी निवासी नदीम के रूप में हुई है।
ट्रक की टक्कर से सेल्समैन की मौत
मसूरी। एनएच-9 पर डासना के पास सद्भावना कट पर बृहस्पतिवार को हरदोई निवासी कुलदीप (30) की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। कुलदीप बम्हैटा में रहते थे। वह सेल्समैन थे। घर के सामान की सप्लाई दुकानों पर करते थे। वह विक्की से सामान की सप्लाई करने निकले थे। घटना करीब 11 बजे दिन की है।