फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

प्रवक्ता डॉली शर्मा की सुरक्षा के लिए डीएम-एसएसपी से मिले कांग्रेसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
प्रवक्ता डॉली शर्मा की सुरक्षा के लिए डीएम-एसएसपी से मिले कांग्रेसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने सोमवार को डीएम आरके सिंह और एसएसपी मुनिराज गोबू से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने धमकी मिलने की जानकारी दी और सुरक्षा की मांग की। दोनों अधिकारियों ने धमकी देने वाले की शिनाख्त कराकर कार्रवाई करने और सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया।

डॉली शर्मा के पिता व पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि छह जुलाई को डॉली को उनके ट्विटर अकाउंट पर धमकी मिली है। यह धमकी राव कासिफ तहसीन के अकाउंट से करांची, पाकिस्तान से मिली है। उसने एके-47 से जान से मारने की धमकी दी है। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव का कहना है कि एसएसपी और डीएम को धमकी वाले स्क्रीन शॉट भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव वीर सिंह चौधरी, एआईसीसी सदस्य विजय चौधरी, अरविंद शर्मा, अमित यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed