फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

छात्र की मौत के मामले में परिचालक को मिली जमानत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
छात्र की मौत के मामले में परिचालक को मिली जमानत
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोदीनगर में स्कूल बस से घर जाते समय बच्चे का सिर गेट से टकरा जाने पर हुई मौत के मामले में पुलिस की अधूरी जांच का लाभ बस परिचालक को मिल गया। जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र सिन्हा की अदालत ने उसे जमानत दे दी। चालक की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अदालत ने 13 जुलाई की तारीख लगाई है।
मोदीनगर में 20 अप्रैल को दयावती मोदी कालेज में चौथी कक्षा के 11 वर्षीय छात्र अनुराग भारद्वाज स्कूल बस से घर जा रहा था। बस के हापुड़ मार्ग पर पहुंचने के बाद अचानक अनुराग को उल्टी शुरू हो गई। इसके बाद अनुराग खिड़की से मुंह बाहर निकालकर उल्टी करने लगा। इसी दौरान चालक ने मोदीपुर पुलिस चौकी के सामने से स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग की तरफ बस मोड़ दी थी। जैसे ही बस मोड़ी तो छात्र का सिर कालोनी के गेट से टकरा गया था। सिर लगते ही छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूरत सिटी कालोनी निवासी बच्चे के पिता नितिन भारद्वाज ने मोदीनगर थाने में बस चालक ओमवीर और परिचालक जयपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में दोनों आरोपियों के अधिवक्ता ने सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में जमानत अर्जी पर बहस की। अदालत ने सुनवाई के बाद परिचालक जयपाल की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा था।
बच्चे की मौत के बाद मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा था। मामले में डीएम ने जांच बैठा दी है। एडीएम प्रशासन और एसपी देहात की टीम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में स्कूल प्रबंधक का नाम भी खोल दिया गया है। अभी भी मामले की जांच चल रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने से बच रही है। इसी मामले में एआरटीओ विश्वजीत सिंह को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सतीश कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रेम कुमार को भी शासन ने निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed