फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रैपिड रेल नेटवर्क को सिग्नल देगा आधुनिक यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रैपिड रेल नेटवर्क को सिग्नल देगा आधुनिक यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम
विज्ञापन

गाजियाबाद। रैपिड रेल के साहिबाबाद से दुहाई तक पहले प्राथमिकता खंड में ट्रायल रन की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 किमी लंबे पहले खंड के साथ 82 किमी लंबे पूरे कॉरिडोर के नेटवर्क को आधुनिक यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम सिग्नल देगा। इस तकनीक की मदद से स्टेशनों के प्लेटफार्म पर लगने वाले प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) ऑटोमेटिक रूप से संचालित होंगे। वहीं, इस सिस्टम की मदद से रैपिड रेल दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के बाद आगे प्रस्तावित दूसरे दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी अलवर और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर पर आसानी से आवाजाही कर सकेगी।
आधुनिक यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम विश्व की सबसे आधुनिक सिग्नल तकनीक में से एक है। यह सिस्टम फोज-जी नेटवर्क में एलटीई संचार तकनीक पर चलता है। यूरोपियन मानकों के तहत बनी इस हाइब्रिड सिग्नल प्रणाली का देश में पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। इस प्रणाली की सटीकता इसकी खासियत होती है। जिससे किसी प्रकार की गलती की संभावना न के बराबर रह जाती है।
विज्ञापन

प्राथमिकता खंड में लगाए जा रहे उपकरण
रैपिड रेल के प्राथमिकता खंड में छह कोच की ट्रेन अब पटरी पर आ चुकी है। जल्द इस ट्रेन के तकनीकी परीक्षण शुरू होंगे। ऐसे में प्राथमिकता खंड के साहिबाबाद, गाजियाबाद मेरठ रोड तिराहा, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो पांच स्टेशनों और ट्रैक पर सिग्नल प्रणाली को लगाने का काम तेजी से जारी है। जिससे जल्द ट्रायल रन की शुरुआत की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी मौसम का नहीं कोई प्रभाव
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि यूरोपियन स्टैंडर्ड की सिग्नल प्रणाली का पहली बार देश में इस्तेमाल किया जा रहा है। सर्दी, गर्मी, बारिश सहित किसी भी मौसम में प्रणाली की मदद से रैपिड रेल का संचालन नहीं रुकेगा। इस प्रणाली की मदद से ऊर्जा की बचत होने के साथ ट्रेनों का संचालन समय पर सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed