फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दुहाई डिपो में पटरी पर उतरी पहली रैपिड रेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दुहाई डिपो में पटरी पर उतरी पहली रैपिड रेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक 82 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ने वाली पहली रैपिड रेल सोमवार को प्राथमिकता खंड के दुहाई डिपो में पटरियां पर उतरी। गुजरात के सावली में एलस्ट्रोम प्लांट से आए रैपिड रेल को छह कोच को बड़े ट्रेलरों से नीचे उतारा गया। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) के इंजीनियरों की टीम ने बड़ी क्रेन की मदद से सभी छह कोच को उतारकर पटरियों पर रखा। पटरियों पर पहली रैपिड रेल के आने के बाद उसके सभी कोच को आपस में जोड़ने का काम आगामी दो से तीन दिन में पूरा किया जाएगा। इसके बाद ट्रेन के दुहाई डिपो के अंदर मुख्य ट्रायल से पहले जुलाई तक तकनीकी परीक्षण व ट्रायल किए जाएंगे। कोच में सभी प्रणालियों के सुचारु रूप से कार्य करने की पुष्टि होने के बाद अगस्त से मुख्य ट्रायल रन को हरी झंडी दी जाएगी। एनसीआरटीसी की तैयारी अगस्त से दिसंबर 2022 केबीच ट्रायल रन को पूरा करने की है फिर साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड पर रैपिड रेल दौड़ेगी। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि सभी कोच को आपस में जोड़ने के बाद तकनीकी संबंधी परीक्षण का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed