फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दुकानों का किराया 25 साल पहले से बढ़ाने के विरोध में उतरे पार्षद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दुकानों का किराया 25 साल पहले से बढ़ाने के विरोध में उतरे पार्षद
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम की 1702 दुकानों का किराया 25 साल पहले से हर साल 10 फीसदी की दर से बढ़ाए जाने का प्रस्ताव सदन में पास होने के बाद इसका विरोध होने लगा है। भाजपा के ही पार्षदों ने प्रस्ताव पास कराया और उन्हीं की पार्टी के पार्षद अनिल स्वामी ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि सदन ने दुकानों के अनुबंध की शर्तों को पढ़े बिना ही 25 साल पहले से किराए में बढ़ोतरी कर दी है। यह सरासर गलत हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी की वजह से वह मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन अगली बोर्ड बैठक में कार्यवृत्त की पुष्टि के दौरान इसका विरोध करेंगे। नियमों के विरुद्ध किराया बढ़ोतरी की शर्त को दुकानदारों पर थोपकर की गई गलती में सुधार कराएंगे। उनका कहना है कि किसी भी सूरत में 25 साल पहले का एरियर लेना गलत है। उनका कहना है कि नगर निगम अधिनियम की धारा-537 के तहत वह शासन को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव को खारिज करने या संशोधन किए जाने की मांग करेंगे। इस पर भी संशोधन न हुआ तो वह निगम बोर्ड के इस गलत प्रस्ताव के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करेंगे। उनका कहना है कि नगर निगम में किराया बढ़ोतरी का संशोधित लिखित प्रस्ताव आना चाहिए था। मौखिक प्रस्ताव पेश कर बोली लगाने की तरह उसे पास कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed