{"_id":"628fd6ace5417b603134bcf2","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2390547119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर ठगी कर रहे साइबर अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर ठगी कर रहे साइबर अपराधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर ठगी कर रहे साइबर अपराधी
गाजियाबाद। रोज नए हथकंडे आजमा रहे साइबर अपराधी अब बिजली बिल काटने की धमकी देकर ठगी की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए बिजली उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजे जा रहे हैं। एसएमएस में धमकी होती है, आपने आज ही बिल जमा नहीं किया तो आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ में एक मोबाइल नंबर देकर उस पर संपर्क करने के लिए कहा जाता है। इस पर संपर्क करने पर बकाया बिल ऑनलाइन जमा करने के लिए कहा जाता है। जिसने जमा किया, उसे चपत लगी।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने विज्ञप्ति जारी कर ऐसी कॉल से सावधान रहने के लिए कहा है। इसमें बताया गया है कि कई उपभोक्ता ठगी का शिकार हो चुके हैं। ऊर्जा निगम से ऐसा कोई एसएमएस नहीं भेजा जा रहा है। मुख्य अभियंता एसके पुरवार ने बताया कि उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएलटी/यूपीपीसीएलए हैडर से उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिल भुगतान के लिए मेसेज जरूर किए जाते हैं लेकिन कनेक्शन काटने के नहीं।
जागरूक हुए लोग, कर रहे शिकायत
उप खंड अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि ठगों के एसएमएस काफी लोगों के पास आए हैं लेकिन कई लोगों ने जागरुकता दिखाई है। वे लोग झांसे में नहीं आए। उन्होंने पास के बिजलीघर पर इसकी शिकायत की। ये शिकायतें साइबर सेल को भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
केबीसी में 25 लाख के ईनाम का झांसा
साइबर ठग कई लोगों को व्हाट्स एप पर वीडियो भेजकर कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 25 लाख जीतने का झांसा दे रहे हैं। इसमें एक बैंक अधिकारी का मोबाइल नंबर भी दिया है। वीडियो क्लिक करते बताया जाता है कि अधिकारी से संपर्क करें। जो संपर्क करता है, उससे ठग बैंक खाते की जानकारी ले लेते हैं। इसके बाद खाता साफ कर देते हैं। साइबर सेल के पास इस तरह के मामले आए हैं। े