फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जांच में ढिलाई पर वक्फ निरीक्षक प्रविंद्र कुमार निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जांच में ढिलाई पर वक्फ निरीक्षक प्रविंद्र कुमार निलंबित
विज्ञापन

गाजियाबाद। वक्फ बोर्ड संपत्तियों के सर्वेक्षण व अनाधिकृत कब्जों के संबंध में प्रकरण की जांच ना करना और कार्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण वक्फ निरीक्षक प्रविंद्र कुमार को शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह शासन को शिकायत की थी और वक्फ निरीक्षक पर भू-माफिया से साठगांठ की आशंका जताई थी, जिसकी जांच के बाद शासन ने निलंबन का आदेश दिया है। उनको मेरठ संबद्ध किया गया है। शासन ने शिकायत के आधार पर कराई जांच में प्रविंद्र के कार्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने, विभागीय उत्तरदायित्व का निर्वहन ना करने का दोषी पाया है। प्रकरणों की जांच ना करने और इसमें देरी करने को भू माफियाओं के साथ मिलीभगत को माना है। वक्फ निरीक्षक की मूल तैनाती गाजियाबाद में थी और हापुड़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। शासन ने पद से निलंबित करते हुए मेरठ संबद्ध करने का आदेश दिया है। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने भी कार्य दिवस में अनुपस्थित रहने और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने की शिकायत की थी। इसके अलावा गाजियाबाद की अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने भी वक्फ इंस्पेक्टर के खिलाफ शासन को शिकायत भेजी थी जिसमें वक्फ संपतियों को खुर्दबुर्द करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करवाना, वक्फ के जांचों में हेरफेर करना, हमेशा गलत आख्या देना, लोगों से मंत्री के खर्चे के एवज में पैसे मांगना आदि के आरोप थे। सबसे बड़ा आरोप जिले के वक्फ संपत्तियों संबंधित महत्वपूर्ण फाइलें गायब करने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed