{"_id":"6238d24ed03af55c3c69cbae","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd23569474","type":"story","status":"publish","title_hn":"६५० करोड़ से सुधरेगी शहर की सीवर और पेयजल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
६५० करोड़ से सुधरेगी शहर की सीवर और पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
650 करोड़ से सुधरेगी शहर की सीवर व्यवस्था, एसटीपी भी बनेगा
गाजियाबाद। शहर की सीवर और पानी आपूर्ति की व्यवस्था जल्द ही सुधरेगी। अमृत 2.0 योजना में केंद्र व प्रदेश सरकार और नगर निगम इस पर 650 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। बीते दिनों लखनऊ में हुई स्टेट लेवल हाई पावर कमेटी में सीवर और पानी के 650 करोड़ के दो प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा मुरादनगर में भी पानी की आपूर्ति का एक प्रोजेक्ट पास हो गया है। अब जल निगम और नगर निगम मिलकर इनकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को भेजेंगे।
नगर निगम ने फरवरी में वाटर बैलेंस प्लान और सीवर नेटवर्क सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए एक्शन प्लान बनाकर भेजा था। इसमें गंगाजल आपूर्ति, सीवर नेटवर्क विकसित करने और नलकूप के जरिए पानी आपूर्ति का नेटवर्क विकसित करने समेत 2559 करोड़ की 8 परियोजनाओं को शामिल किया गया था। बीते दिनों लखनऊ में केंद्र सरकार के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में गाजियाबाद नगर निगम के दो और मुरादनगर नगर पालिका के एक प्रोजेक्ट को सहमति मिल गई है। जल निगम के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि इन प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाकर जल्द ही शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद इन परियोजनाओं के लिए फंड जारी होगा। पैसा मिलने के बाद परियोजनाओं पर काम शुरू होगा।
----
600 करोड़ से टीएचए में सुधरेगी सीवर व्यवस्था
नगर निगम की दो परियोजनाओं में सबसे बड़ी 600 करोड़ की परियोजना सीवर नेटवर्क विकसित करने और एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) निर्माण की परियोजना है। इस रकम से करहेड़ा, पसौंडा, गरिमा गार्डन, पंचशील कॉलोनी समेत आसपास की अन्य कॉलोनियों में सीवर लाइनें डाली जाएंगी। इस क्षेत्र के सीवर शोधित करने के लिए एसटीपी भी बनाया जाएगा। फिलहाल इस क्षेत्र में कोई एसटीपी नहीं है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से करीब पांच लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। इस परियोजना से केंद्र सरकार का हर घर को सीवर से जोड़ने का मिशन पूरा होगा।
विज्ञापन
-----
दुहाई, गुलधर क्षेत्र में पानी मिलेगा
नगर निगम ने दुहाई, गुलधर, सदरपुर आदि क्षेत्र में पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति देने के लिए 53.87 करोड़ की योजना को एक्शन प्लान में शामिल किया था। इसे भी स्वीकृति मिल गई है। इस रकम से इन क्षेत्रों में पानी की लाइन बिछाई जाएगी और नए नलकूप लगाए जाएंगे।
----
मुरादनगर में पानी की आपूर्ति सुधरेगी
मुरादनगर नगर पालिका की 57.83 करोड़ की पानी आपूर्ति की परियोजना को भी स्वीकृति मिली है। इस रकम से नगर पालिका क्षेत्र की ऐसी कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति का नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जहां अभी पाइप लाइन नहीं है। नए नलकूपों को लगाकर आपूर्ति को मानकों के अनुरूप करने का प्रयास किया जाएगा।