फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लखनऊ एसी स्पेशल से यात्री के 600 डॉलर चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लखनऊ एसी स्पेशल से यात्री के 600 डॉलर चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। लखनऊ एसी स्पेशल ट्रेन में चोरों ने एक यात्री के 600 डॉलर और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने गाजियाबाद जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के आठ दिन बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज हुई है।
शाहजहांपुर की नई कॉलोनी निवासी दिलजाक खटकाना 5 मार्च को शाहजहांपुर से नई दिल्ली के लिए लखनऊ एसी स्पेशल ट्रेन के कोच संख्या एम-1 में सफर कर रहे थे। दिलजाक के मुताबिक जब ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची तो उनकी सीट पर रखा हैंडबैग गायब था। इसमें पासपोर्ट, 600 डॉलर और अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने नई दिल्ली स्टेशन पहुंच तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। 13 मार्च को गाजियाबाद जीआरपी ने उनकी रिपोर्ट दर्ज की। जीआरपी प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पद्मावत एक्सप्रेस में सफर कर रहे भाई-बहन का बैग चोरी
गाजियाबाद। पद्मावत एक्सप्रेस में गौरीगंज, अमेठी से गाजियाबाद आ रहे भाई-बहन का बैग ट्रेन में ही चोरी हो गया। बैग में 5 हजार की नकदी, दो मोबाइल, कपड़े और जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने गाजियाबाद जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार के मुताबिक 14 मार्च को वह पद्मावत एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-4 में अपनी बहन अमिता के साथ सफर कर रहे थे। वह गौरीगंज से दिल्ली के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। हरदोई स्टेशन के पास ट्रेन की गति धीमी हुई। इसी दौरान एक युवक कोच में आया और उनकी सीट पर रखे बैग को लेकर भाग गया। उन्होंने पीछा किया, लेकिन चोर हाथ नहीं आया। उन्होंने सहयात्री के मोबाइल से हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सूचना दी। ट्रेन में एस्कॉर्ट के रूप में तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी दी तो उन्होंने यात्रा की समाप्ति के स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। गाजियाबाद आकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed