{"_id":"6232189a5dad9220a422dcdf","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd235465895","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर फाइल्स के एक दिन में दस शो, सारे हाउसफुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर फाइल्स के एक दिन में दस शो, सारे हाउसफुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर फाइल्स के एक दिन में दस शो, सारे हाउसफुल
गाजियाबाद। कश्मीर फाइल्स का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। आलम यह है कि फिल्म को देखने के लिए गाजियाबाद के सभी सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ पहुंच रही है। सिनेमाघरों में आठ से दस शो चल रहे हैं और कई लोगों को इनके टिकट भी नहीं मिल पा रहे हैं।
प्रदेश में फिल्म के टैक्स फ्री होने के बाद टिकट के दाम 18 फीसदी तक कम हो गए हैं। सुबह के शो में 200 रुपये जबकि रात को क्लासिक शो में 400 रुपये तक टिकट हो गया है। जीटी रोड स्थित आपुलेंट मॉल, राजनगर एक्सटेंशन स्थित पीवीआर, इंदिरापुरम, वैशाली, राजेंद्रनगर स्थित सिनेमाघरों में सुबह सात बजे से शो चल रहे हैं। दोपहर के शो से रात के आखिरी शो 11 बजे तक टिकट की एडवांस बुकिंग होने से मौके पर कम ही टिकट दर्शकों को मिल पा रहे हैं।
शुरुआत में दिखाए जा रहे थे दो शो
आपुलेंट मॉल में मॉल मैनेजर मुक्तेश्वर पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को मूवी के दो शो दिखाए जा रहे थे। इसके बाद दिन में चार शो किए गए और अब दस शो को दिखाया जा रहा है। भाजपा और संघ के नेताओं ने मंगलवार शाम छह बजे के लिए पूरा ऑडिटोरियम भी बुक कर लिया।
विज्ञापन
इससे पहले उरी द सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी टैक्स फ्री
कश्मीर फाइल्स से पहले केवल उरी द सर्जिकल स्ट्राइक को ही शासन ने टैक्स फ्री किया था। दो साल के दौरान पुष्पा, एवेंजर जैसी फिल्में ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकी हैं।