फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

साइबर ठगों ने डेबिट कार्ड से साफ किए 11 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
साइबर ठगों ने डेबिट कार्ड से साफ किए 11 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने राजनगर निवासी एक व्यक्ति के डेबिट कार्ड से 11 लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए। पीड़ित नरेंद्र जैन ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है।
तीन बार में उनके डेबिट कार्ड से रकम को निकाला गया है। छह मार्च को पहली बार चार लाख 99 हजार 999 रुपये, इसके बाद तीन लाख 44 हजार 700 रुपये साफ कर दिए गए। इसी दिन उनके दूसरे डेबिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने चार लाख 46 हजार रुपये साफ कर दिए।
विज्ञापन

पुरानी स्कूटी के नाम पर ठगे 17050
संजयनगर निवासी बुजुर्ग महिला कमल वर्मा ने बताया कि अपनी बेटी के लिए पुरानी स्कूटी खरीदने के लिए वह ऑनलाइन खोज रहीं थी। इस दौरान विनीत कुमार निवासी निठारी जिला गौतमबुद्घनगर का कॉल आया और उसने खुद को आर्मी में बताया। कमला ने बताया कि पैसे की जरूरत और जयपुर में तबादला होने की बात कहकर उसने अपनी स्कूटी बेचने की बात कही। 17000 रुपये में सौदा तय हो गया। इसके बाद आरोपी ने 1050 रुपये पेटीएम से किसी दिनेश कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में जमा कराए। इसके बाद 16000 रुपये शरद रंजन नाम के व्यक्ति के खाते में ले लिए। स्कूटी आधा घंटे में पहुंचने की बात आरोपी ने कही। आरोपी ने 14 हजार रुपये सिक्योरिटी डिपोजिट के नाम पर फिर मांगे जो कमल वर्मा ने नहीं दिए। स्कूटी की बात को आरोपी टाल गया। बाद में उसने अपना नंबर बंद कर लिया। साइबर सेल में महिला ने शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन किया भुगतान नहीं मिली साइकिल की डिलीवरी
दुहाई निवासी नितिन वीरभान ने साइबर सेल में शिकायत कर साइकिल खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2021 में ऑनलाइन साइकिल खरीदने केलिए 2999 रुपये का भुगतान किया था, लेकिन इसके बाद वेबसाइट से साइकिल की डिलीवरी नहीं दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो किलो सोना बेचना है
लोहियानगर डीएम कॉलोनी निवासी रामवीर शर्मा के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से वॉयस मेसेज भेजा गया, इसमें कुछ सामान बिकवाने के लिए बात कही गई थी। इसके बाद उनके नंबर पर एक वीडियो भेजा गया, इसमें दो किलो सोना बिकवाने के लिए उनसे कहा गया। रामवीर ने साइबर सेल में आरोपी की शिकायत की है।
कोट
साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि मामले में शिकायत होने के बाद एक अकाउंट के चार लाख 99 हजार रुपये फ्रीज करवाए गए हैं। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed