{"_id":"622ba7eff9d41c14150dd5aa","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2352703101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के पैसे नहीं देने पर मजदूर की कैंची घोंपकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के पैसे नहीं देने पर मजदूर की कैंची घोंपकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के पैसे नहीं देने पर मजदूर की कैंची घोंपकर हत्या
मोदीनगर। नगर से सटे बेगमाबाद गांव में शुक्रवार देर रात शराब के लिए उधार पैसे नहीं देने पर महेंद्र (45) की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीर वाला मोहल्ला निवासी महेंद्र पुत्र कालूराम रंगाई-पुताई का काम करता था। देर रात वह काम से लौट रहा था। तभी गांव निवासी शिवा ने शराब पीने के लिए महेंद्र से रुपये उधार मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर शिवा ने महेंद्र की गर्दन पर कैंची से वार कर दिया। लहूलुहान महेंद्र जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। महेंद्र को नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिता चौहान ने बताया कि आरोपी शिवा की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इकलौता कमाने वाला था महेंद्र
महेंद्र परिवार में कमाने वाला अकेला था। मजदूरी कर अपना और परिवार का पेट पालता था। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी हत्या के बाद परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।