{"_id":"622ba3bd8a12bf0e20045c24","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2352689100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में बिक गया 15 करोड़ का डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में बिक गया 15 करोड़ का डीजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन में बिक गया 15 करोड़ का डीजल
गाजियाबाद। पेट्रोल और डीजल पर दाम बढ़ने की अटकलों के बीच दोगुनी हुई बिक्री से दस दिन में 15 करोड़ रुपये का केवल डीजल बिक गया। लोग कयास लगा रहे थे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बाद आखिरी चरण के मतदान या मतगणना वाले दिन तक पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ जाएंगे। पेट्रोल और डीजल की बंपर बिक्री के बीच इनकी किल्लत हो गई थी। दो दिन बाद सप्लाई मिलने से शुक्रवार को सभी पेट्रोल पंप पर आपूर्ति सामान्य रही।
गाजियाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सामान्य दिनों में एक पेट्रोल पंप पर औसतन दो हजार लीटर डीजल की बिक्री होती है। खासकर हाईवे पर बने पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री अधिक होती है। जिले में संचालित 70 पेट्रोप पंप एक करोड़ 20 लाख 40 हजार का डीजल एक दिन में बेच देते हैं। सप्ताह भर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका के बीच आपूर्ति बढ़ गई और लगभग पांच करोड़ का अतिरिक्त डीजल पेट्रोल पंपों पर बिका। पेट्रोल के लिए केवल दो ही दिन लोगों में टैंक फुल कराने की होड़ दिखी। सात मार्च और नौ मार्च को सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जबरदस्त मांग दिखी। इस दौरान कुछ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की लिमिट की तय कर दी गई थी।
ग्रामीण क्षेत्रों के पंप हो गए थे खाली
सात मार्च से नौ मार्च के बीच जिले के करीब 30 पेट्रोल पंप खाली हो गए थे। इस दौरान कंपनी से भी सप्लाई मिलने में दो दिन की देरी हुई। इसके बाद सभी पंप पर नौ मार्च की रात को सप्लाई दी गई। इसके बाद से जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल के दाम
पेट्रोल- 95.29 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर
शुक्रवार को घटी भीड़
गाजियाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की बिक्री सामान्य रही। आपूर्ति मिलने के बाद किसी तरह की किल्लत पेट्रोल पंपों पर नहीं रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में घट रही हैं कीमतें
एसोएिशन के महासचिव ब्रजमोहन सिंघल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कुछ कम हुई हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने फिलहाल मूल्य वृद्धि नहीं की है लेकिन आने वाले दिनों में कुछ रेट बढ़ने के आसार हैं।