फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एशिया कप वर्ल्ड तीरंदाजी टूर्नामेंट में साक्षी साधेंगी पदक पर निशाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एशिया कप वर्ल्ड तीरंदाजी टूर्नामेंट में साक्षी साधेंगी पदक पर निशाना
विज्ञापन

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली तीरंदाज साक्षी चौधरी अब एशिया कप वर्ल्ड तीरंदाजी रैकिंग टूर्नामेंट में पदक पर निशाना लगाएंगी। थाईलैंड के फुकेट में 14 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले एशियन कप में साक्षी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वह शुक्रवार रात थाईलैंड के लिए रवाना हो गईं।
साक्षी ने अगस्त 2021 में पोलैंड में हुई यूथ वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। वर्तमान में साक्षी देश के टॉप पांच महिला तीरंदाज खिलाड़ियों में शामिल हैं। साक्षी ने जनवरी 2021 में हैदराबाद में हुई नेशनल रैकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता था। वहीं 2021 नवंबर में उन्होंने सोनीपत हरियाणा साई सेंटर में हुए खेलो इंडिया के पहले एडिशन में जूनियर वर्ग में एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीत काबिलियत साबित की थी। साक्षी साई सेंटर सोनीपत में एशियन गेम्स के ट्रायल की तैयारी में लंबे समय से जुटी हुई थीं।
विज्ञापन

साक्षी की सफलता के पीछे मां का बड़ा त्याग
देश दुनिया में गाजियाबाद की शान बढ़ा रही साक्षी की सफलता के पीछे उनकी मां शशि चौधरी का बड़ा त्यागी और परिश्रम शामिल है। पोलैंड में हुई यूथ वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप में बेटी को भाग दिलवाने के लिए मां ने अपने गहने बेचकर धनुष सहित आदि उपकरण खरीदे थे। वहीं, साक्षी ने अपनी सहेली से उधार लेकर लिए गए तीर से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना दो घंटे सफर कर दिल्ली जाती हैं साक्षी
साक्षी ने दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित आर्चरी एकेडमी में कोच विकास व सुरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में तीरंदाजी की बारीकियां सीखीं है। साईं सेंटर में ट्रेनिंग से पहले साक्षी गाजियाबाद के चिरंजीव विहार से रोजाना दो घंटे सफर तय कर दिल्ली के मंगोलपुरी में अपनी एकेडमी तक जाती थीं।

दिसंबर 2018 से शुरू किया अभ्यास
साक्षी ने दिसंबर 2018 में तीरंदाजी का अभ्यास शुरू किया था। फिर दो माह बाद फरवरी 2019 में यूपी स्टेट जूनियर चैंपियनशिप में पहला कांस्य पदक जीता। इसके बाद जून 2019 में साक्षी ने मुंबई मेयर कप में गोल्ड जीता। मार्च 2021 में हापुड़ में हुई यूपी स्टेट जूनियर व सीनियर चैंपियनशिप में तीन-तीन गोल्ड जीत अपना हुनर साबित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed