फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दूसरी जीत के साथ फिर मंत्री पद की दौड़ में अतुल गर्ग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दूसरी जीत के साथ फिर मंत्री पद की दौड़ में अतुल गर्ग
विज्ञापन

गाजियाबाद। सदर सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर भाजपा विधायक अतुल गर्ग फिर मंत्री पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। एक धड़े के विरोध के बावजूद जनता ने उन्हें प्रतिनिधि के रूप में चुना। बेदाग छवि और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर उन्हें खूब वोट मिले।
गाजियाबाद के प्रथम महापौर दिनेश चंद गर्ग के बेटे अतुल गर्ग ने पहली बार 2012 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। बसपा के प्रत्याशी रहे सुरेश बंसल ने उन्हें 12121 वोटों से हराया था। 2017 में उन्होंने फिर से गाजियाबाद सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। मोदी लहर में उन्होंने 70500 वोटों से जीत दर्ज की। योगी सरकार में उन्हें स्वास्थ्य राज्यमंत्री का पद भी मिला। इस चुनाव में उन्होंने बसपा प्रत्याशी सुरेश बंसल को हराया था। बीते पांच साल राज्यमंत्री रहे अतुल गर्ग से लाइन पार क्षेत्र में कुछ लोग नाराज दिखे, लेकिन मतदान के दिन तक आते-आते भाजपाइयों ने यह नाराजगी भी काफी हद तक दूर कर ली थी। मतगणना में अतुल गर्ग ने पहले ही राउंड से बढ़त बनानी शुरू कर दी थी और अंतिम चक्र तक जारी रखी। उनके प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी केके शुक्ला किसी भी राउंड में उनसे ज्यादा वोट नहीं ले पाए।
विज्ञापन

--------
बागी हुए केके शुक्ला भी न रोक पाए विजय रथ को
लंबे समय से भाजपा में रहे केके शुक्ला भी गाजियाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार थे। ब्राह्मण चेहरा होने के साथ-साथ उन्हें पूर्व में चुनाव लड़ने का अनुभव भी था। टिकट न मिलने पर उन्होंने भाजपा को छोड़ न सिर्फ बसपा का दामन थाम लिया, बल्कि पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर चुनाव में भी उतार दिया। केके शुक्ला को वोट भी खूब मिले, लेकिन भाजपा के विजयरथ को नहीं रोक पाए। गठबंधन के प्रत्याशी विशाल वर्मा भाजपा को टक्कर भी नहीं दे पाए। वह तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पूर्व के चुनाव परिणाम
वर्ष जीते पार्टी वोट मिले दूसरे नंबर पर वोट मिले
2012 सुरेश बंसल बसपा 64344 अतुल गर्ग 52253
2017 अतुल गर्ग भाजपा 124024 सुरेश बंसल 53540
----
पांचों विधानसभा सीट का आंकड़ा
विधानसभा सीट बूथ मतदाता पुरुष मतदाता महिला मतदाता प्रतिशत
लोनी 562 512752 285009 227714 61.87
मुरादनगर
553 456745 246764 209951 59.70
साहिबाबाद 1172 1020386 576308 444022 47.22
गाजियाबाद 541 472771 260328 212419 51.77
मोदीनगर 414 331211 178491 152684 66.50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed