फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni Vidhan Sabha Result 2022 BJP MP nand kishor gurjar wins with lowest margin

Loni Vidhan Sabha Result 2022: लोनी में सबसे कम वोट अंतर से जीते नंदकिशोर गुर्जर

Fri, 11 Mar 2022 01:17 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2022 01:17 AM IST
सार

परिसीमन के बाद 2012 में लोनी विधानसभा सीट पहली बार वजूद में आई। 2012 में हुए पहले चुनाव में बसपा और 2017 में लोनी सीट भाजपा के खाते में गई।

विज्ञापन
Loni Vidhan Sabha Result 2022 BJP MP nand kishor gurjar wins with lowest margin
नंद किशोर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी विधानसभा में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर ने विरोधियों करारा जबाव दिया है। लोनी सीट पर भाजपा प्रत्याशी को सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया से कांटे की टक्कर मिली। इसी के परिणाम के चलते गाजियाबाद की पांचों विधानसभाओं में नंदकिशोर गुर्जर को सबसे कम वोटों के अंतर से जीत मिली। पिछली बार जहां उन्होंने 42813 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार यह दायरा घटकर 8676 रह गया।

विज्ञापन


पोस्टल बैलट में मदन भैया को अधिक वोट मिले:
मतगणना की शुरुआत में सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हुई। पोस्टल बैलट में सपा-रालोद प्रत्याशी मदन भैया को 222 तो भाजपा प्रत्याशी को 188 वोट मिले। इसके बाद पहले चरण की मतगणना में नंदकिशोर गुर्जर ने बढ़त के साथ शुरुआत की। लेकिन नौवें राउंड में जीत का अंतर एक हजार से भी कम रह गया। लेकिन अगले चरण की मतगणना ने भाजपा प्रत्याशी को राहत दी। मतगणना में वोटों का अंतर घटने और बढ़ने का असर भाजपा प्रत्याशी के चेहरे पर साफ दिखा। आखिरी चरण में वोटों का अंतर कम होने से उनकी झुंझलाहट साफ नजर आई। वह समर्थकों से जल्द मतगणना का ब्यौरा एकत्रित करने की बात कहते हुए नजर आए।
विज्ञापन


रंजीता धामा ने पहुंचाया नुकसान, बसपा से अधिक वोट मिले:
भाजपा से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ी रंजीता धामा ने कड़ी चुनौती पेश की। अंतिम परिणाम में वह लोनी में तीसरे पाएदान पर रहीं। बसपा प्रत्याशी से भी उन्हें अधिक वोट मिले। बसपा प्रत्याशी को जहां 25717 वोट मिले, वहीं रंजीता धामा ने 27289 वोट हासिल किए। रंजीता धामा ने मुख्य रूप से भाजपा के वोटरों में ही सेंध लगाई। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद यामिन मलिक को 2049 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में वजूद में आई सीट, बसपा पहुंचे पहले से चौथे पाएदान पर:
परिसीमन के बाद 2012 में लोनी विधानसभा सीट पहली बार वजूद में आई। 2012 में हुए पहले चुनाव में बसपा और 2017 में लोनी सीट भाजपा के खाते में गई। उससे पहले लोनी के साथ साहिबाबाद का आंशिक क्षेत्र बागपत के खेकड़ा विधानसभा में आता था। 2012 में हुए चुनाव में बसपा के जाकिर अली ने रालोद के मदन भैया को शिकस्त दी। फिर मोदी लहर में लोनी में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर के साथ बाकी सभी सीटों पर क्लीन स्वीप हुआ। पहले चुनाव पहले पाएदान पर ही बसपा इस बार चौथे स्थान पर रही है।

लोनी विधानसभा में पूर्व में विजेता प्रत्याशी व उपविजेता:
वर्ष विधायक का नाम पार्टी मिले वोट
2022 नंदकिशोर गुर्जर भाजपा 127410
मदन भैया सपा-रालोद 118734
2017 नंदकिशोर गुर्जर भाजपा 113088
जाकिर अली बसपा 70275
2012 जाकिर अली बसपा 89603
मदन भैया रालोद 64355

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed