{"_id":"6227bdee9679942d846f606f","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2351398198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल होने के चलते नहीं हुई स्टाफ नर्स की परीक्षा, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल होने के चलते नहीं हुई स्टाफ नर्स की परीक्षा, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गुल होने के चलते नहीं हुई स्टाफ नर्स की परीक्षा, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
गाजियाबाद। नवोदय विद्यालय समिति के ऑल इंडिया स्तर पर मंगलवार को हुए स्टाफ नर्स और कैटेरिंग असिस्टेंट की परीक्षा के दौरान दुहाई स्थित आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज की बिजली गुल हो गई। ऐसे में पेपर दे रहे अभ्यर्थियों का सिस्टम बंद हो गया। करीब आधा घंटे तक बिजली गुल रहने के बाद लॉगइन नहीं हो सका। नाराज अभ्यर्थियों ने संस्थान पर पेपर लीक का आरोप लगाते हुए करीब चार घंटे तक हंगामा किया।
संस्थान में स्टाफ नर्स के पेपर को कराने का जिम्मा टीसीएस कंपनी के पास था। बायोमेट्रिक प्रक्रिया होने के चलते अभ्यर्थी आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज केंद्र पर सुबह साढ़े सात बजे ही पहुंच गए। तकनीकी खामी के चलते बायोमेट्रिक की प्रक्रिया पेपर शुरू होने से पहले तक चली। करीब आधा घंटे इंतजार के बाद भी समाधान नहीं होने पर सुबह साढ़े दस बजे के करीब अभ्यर्थियों का सब्र जवाब दे गया। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक हंगामे का दौर जारी रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया। फिर भी अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसके बाद सूचना पर एसपी देहात डॉ. ईरज रजा मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाकर जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद अभ्यर्थी शांत हुए।
नवोदय विद्यालय समिति ने लिया संज्ञान, नई तिथि घोषित की
आरडी कॉलेज में तकनीकी खामी से बिजली जाने के कारण पेपर नहीं होने का मामला नवोदय विद्यालय समिति के नोएडा मुख्यालय तक पहुंच गया। पहले करीब 12 बजे समिति ने सेंटर का पेपर स्थगित कर नई तिथि घोषित करने संबंधी सर्कुलर अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया। फिर करीब आधे घंटे के बाद 31 मार्च को पेपर की नई तिथि घोषित कर दी। करीब 400 अभ्यर्थी ऑल इंडिया स्तर पर फिर से नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग करते दिखाई दिए। जिसे नवोदय विद्यालय समिति ने संज्ञान में नहीं लिया है। अभ्यर्थियों ने कॉलेज स्टाफ पर बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
तकनीकी खामी के चलते पेपर में आई समस्या
नवोदय विद्यालय समिति के पेपर में संस्थान का कोई हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने टीसीएस को पेपर कराने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया है। तकनीकी खामी के कारण बिजली गुल हो गई थी, जिसे 20 मिनट के अंदर ठीक करा दिया गया था, लेकिन अभ्यर्थियों ने इस बीच हंगामा शुरू कर दिया। टीसीएस के अधिकारी पेपर कराने को तैयार थे, पर अभ्यर्थी राजी नहीं हुए। - संजीव शर्मा, निदेशक, आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज