{"_id":"6105a9158ebc3eb9fc1bdd19","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd223306556","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड ः हाईस्कूल में सब पास, 12वीं में पौ बारह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड ः हाईस्कूल में सब पास, 12वीं में पौ बारह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में सब पास, 12वीं में पौ बारह
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट ने इस बार सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। हाईस्कूल में सभी विद्यार्थी पास हुए हैं। इंटरमीडिएट का रिजल्ट 99.96 प्रतिशत रहा। इतना बंपर रिजल्ट पहली बार आया है।
हाईस्कूल में 28931 छात्रों ने परीक्षा दी थी। सभी पास हो गए। वहीं इंटरमीडिएट में 24824 ने परीक्षा दी थी। इनमें 24815 पास हुए। बोर्ड ने इस बार मेधावी छात्रों की सूची जारी नहीं की है। एनआईसी पर रिजल्ट नहीं आने की वजह से नतीजे देखने में दिक्कत हुई। देर रात तक अधिकारियों को जिले के सही रिजल्ट के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। अधिकारी रिजल्ट, प्रतिशत और टॉपर्स के बारे में जानने के लिए संपर्क करते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके द्विवेदी के मुताबिक हाईस्कूल में 1833 छात्रों को प्रमोट किया गया है। इंटरमीडिएट में 25,692 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 24,824 ने परीक्षा दी, जिसमें से 24,815 पास हुए। रिजल्ट आने के बाद कुछ स्कूलों में छात्र-छात्राएं पहुंचे और जश्न मनाया। देर शाम तक कुछ छात्र रिजल्ट नहीं देख पाने के कारण परेशान रहे। कुछ छात्रों ने कहा कि परीक्षा होती तो उनका रिजल्ट और बेहतर होता।
अंकों को लेकर अनुमान
परीक्षा नहीं होने की वजह से छात्र अंकों का अनुमान लगा रहे थे। परसेंटेज क्या बनेगी इसकी चिंता सता रही थी। पढ़ाई ऑनलाइन हुई। रिजल्ट देखने के लिए इंतजार करना पड़ा। अच्छे अंक पाने वाले छात्रों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। फोन पर एक-दूसरे को बधाई दी। कुछ छात्रों ने पुराने आंकलन के आधार पर नंबर देने को गलत बताया। उनका तर्क था कि बोर्ड एग्जाम छात्र ज्यादा मेहनत करते हैं।