फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

किराए से घाटे की पूर्ति करेगा बीएसएनएल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
लगातार घाटा झेल रहा भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अब राजस्व बढ़ाने के लिए अपने खाली पड़े भवनों को किराए पर देगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। बीएसएनएल के गाजियाबाद क्षेत्र में अधिकांश कार्यालय खाली पड़े हैं। ऐसे में इनके रखरखाव पर भी विभाग को खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में राजनगर एक्सचेंज, नेहरूनगर, संजयनगर, शास्त्रीनगर, राजेंद्रनगर, कौशांबी, शाहदरा बार्डर, मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी में विभाग के कार्यालय और आवास खाली हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक्सचेंज में पहले के मुकाबले विकसित तकनीक का प्रयोग होने से अधिक जगह का इस्तेमाल नहीं होता। इसके अलावा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद आधे से अधिक स्टाफ भी विभाग में नहीं रहा। ऐसे में इन क्षेत्रों में बेहतरीन भवन बेकार ही खाली पड़े हैं। विभाग के सभी भवन और आवास को सरकारी, अर्धसरकारी संस्थानों, बैंकों, प्रतिष्ठित फर्मों को कार्यालय और आवासीय उपयोग के लिए किराए पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


लोनी में पोस्ट ऑफिस के लिए दिया भवन
बीएसएनएल ने लोनी में अपने कार्यालय को पोस्ट ऑफिस के लिए किराए पर दिया है। इसके अलावा हापुड़ में जल निगम ने बीएसएनएल का कार्यालय किराए पर लेकर अपना कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएलटी सेंटर से भी हो सकती है आय
बीएसएनएल की भवनों को किराए पर देने की योजना पर निगम के एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि इस तरह से विभाग को हो रहे नुकसान की भरपाई की जा सकती है। यह एक अच्छा कदम है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में बीएसएनएल का एएलटी सेंटर भी इसमें मददगार साबित हो सकता है। एएलटी में टॉप क्लास हॉस्टल, ऑडिटोरियम, बैडमिंटन कोर्ट, कम्युनिटी हॉल, खेल का मैदान सहित कई ऐसी सुविधाएं हैं, जिनका प्रयोग किया जाए तो शहर के लोगों को भी कम कीमत पर इनका लाभ मिलेगा और विभाग की भी आय बढे़गी।


क्या कहते हैं अधिकारी
भवनों से फिलहाल आठ लाख रुपये प्रतिमाह किराए का लक्ष्य उच्च अधिकारियों से मिला है। भवनों को किराए पर देने की प्रक्रिया चल रही है। पहले के मुकाबले अब टेलीफोन एक्सचेंज के लिए उतनी जगह की भी आवश्यकता नहीं है और स्टाफ भी कम होने से इन भवनों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। - विवेक सक्सेना, सहायक निदेशक, भूमि एवं भवन, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed