फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

फावड़े से युवकों पर हमलाकर आंबेडकर की मूर्ति की खंडित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फावड़े से युवकों पर हमलाकर आंबेडकर की मूर्ति की खंडित
विज्ञापन

गाजियाबाद। बम्हेटा गांव में रविवार देर रात दो पक्षों में हुए विवाद में पार्क में लगी आंबेडकर की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। इससे गांव में रोष का माहौल हो गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और पुलिस ने लोगों को समझाकर मूर्ति बदलवाई। मामले में सनी ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सनी ने बताया कि वह गांव में बने पार्क में अपने साथियों के साथ बैठे थे। पार्क में बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति भी लगी है। आरोप है कि रात करीब साढ़े नौ बजे गांव जे ही अनिल उर्फ जैकी व उसके साथ गाली-गलौज करते हुए आए और जातिसूचक शब्द कहते हुए उन पर फावड़े से हमला कर दिया। जान बचाकर वह वहां से भागे तो उन्होंने माहौल बिगाडने के लिए पार्क में लगी आंबेडकर मूर्ति पर फावड़ा मारकर खंडित कर दी। मूर्ति खंडित होने से गांव में रोष है। मूर्ति खंडित होने की सूचना से गांव में तनाव बन गया। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में अनिल उर्फ जैकी, सुनील उर्फ सुट्टी, बादल, अनुज, मनोज, कलवा, पवन और कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें से मुख्य आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed