{"_id":"636d4d1bd40adf0e6535febe","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd247566165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के शीशे तोड़ बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर डाल दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के शीशे तोड़ बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर डाल दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार के शीशे तोड़ बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर डाल दी धमकी
गाजियाबाद। विजयनगर में बुधवार रात कैफे संचालक सन्नी गुप्ता के साथ से मारपीट कर आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दी। आरोपियों ने इसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर डाल कैफे संचालक के परिवार को हत्या करने की धमकी भी दी। आरोप है कि एक महीने पहले आरोपियों उनके भाई के साथ मारपीट थी। इसी मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी तो पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था। इसी मामले में उन्होंने उनकी कार के शीशे तोड़कर धमकी दी है। मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
प्रताप विहार सेक्टर-11 निवासी सन्नी गुप्ता का कहना है कि उनका छोटा भाई शुभम दसवीं कक्षा का छात्र है। नौ अक्टूबर को वह किसी काम से प्रताप विहार में ही गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास गया था। इसी दौरान किसी बात पर मिर्जापुर निवासी अल्फाज ने अपने साथियों के साथ शुभम से मारपीट की थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इस मामले में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात वह प्रताप विहार में खड़े थे। तभी वहां अल्फाज अपने साथियों के साथ आया और रंजिशन उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने अल्फाज को पकड़ लिया जबकि उसके साथी फरार हो गए। देर रात करीब दो बजे अल्फाज के साथियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर जाने से मारने की धमकी दी है। विजयनगर थाना प्रभारी अनीता चौहान का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।