{"_id":"636c06cad01a5452ef09a627","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2475050127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने कई थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने कई थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन

गाजियाबाद। एसएसपी ने मंगलवार देर रात जिले में 14 निरीक्षक व तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसएसपी ने साहिबाबाद, नंदग्राम, नगर कोतवाली, विजयनगर, खोड़ा, मधुबन बापूधाम, निवाड़ी, मोदीनगर के थाना प्रभारी बदल दिए। साथ ही कई विभाग के निरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ व वाचक में भी बदलाव किया है।
एसएसपी ने बताया कि सचिन मलिक को सर्विलांस सेल से थाना प्रभारी साहिबाबाद बनाया गया है। प्रदीप कुमार त्रिपाठी को साहिबाबाद से हटाकर नंदग्राम की जिम्मेदारी दी है। नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी और नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू को क्राइम ब्रांच भेज दिया। इनके अलावा नीरज कुमार तोमर को वाचक से थानाध्यक्ष मधुबन बापूधाम, अनीता चौहान को क्राइम ब्रांच से विजयनगर थाना प्रभारी, योगेंद्र मलिक को विजयनगर से थाना खोड़ा, अवधेश कुमार त्रिपाठी को शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी मोदीनगर, पुनीत कुमार को निरीक्षक अपराध इंदिरापुरम से प्रभारी ट्रॉनिका सिटी, राजेश कुमार को क्राइम ब्रांच विवेचना सेल से प्रभारी निवाड़ी, महेश सिंह राणा को पुलिस लाइन से प्रभारी नगर कोतवाली, अल्ताफ अंसारी को खोड़ा से पीआरओ एसएसपी, अरुण कुमार मिश्रा को प्रभारी क्राइम ब्रांच,अरविंद पाठक को ट्रॉनिका सिटी से प्रभारी आइजीआरएस और प्रमोद कुमार को पीआरओ से एसएसआई सिहानी गेट बनाया गया है।
दोनों नए थाने के लिए प्रभारी नियुक्त
प्रस्तावित क्रासिंग रिपब्लिक थाना का प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी को बनाया गया है। अब्दुर रहमान सिद्दीकी क्राइम ब्रांच प्रभारी थे। वहीं निवाड़ी थाने से मनोज कुमार को हटाकर प्रस्तावित वेव सिटी थाने की जिम्मेदारी दी है।