{"_id":"6362d1565bd708697b4d9984","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd247077424","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के मकान से 10 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के मकान से 10 लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के मकान से 10 लाख की चोरी
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की अवंतिका कॉलोनी में चोरों ने सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी रविंद्र कुमार बंसल के मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल साफ कर दिया। चोर पांच लाख नकदी और करीब पांच लाख की कीमत के गहने चोरी करके ले गए। चोरों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब रविंद्र कुमार अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। बुधवार सुबह वापस आने पर उन्हें घटना का पता चला।
रविंद्र कुमार बंसल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे वह लौग वापस आए तो मकान के ताले टूटे मिले और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटना स्थल की जांच की। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कैमरों की डीवीआर भी ले गए चोर
रविंद्र कुमार बंसल ने बताया कि उन्होंने मकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए हैं। पुलिस के आने पर उन्होंने चोरों को ट्रेस करने के लिए फुटेज देखने के लिए कंप्यूटर खोला तो पता चला कि चोर कैमरों की तार काटकर डीवीआर भी चोरी करके ले गए। ऐसे में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।