{"_id":"6362d0ce0e950c6ebd588c86","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd247077387","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से मंगलसूत्र लूटने वाला लुटेरा मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से मंगलसूत्र लूटने वाला लुटेरा मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से मंगलसूत्र लूटने वाला लुटेरा मुठभेड़ में घायल
गाजियाबाद। बाइक व स्कूटी से राहगीरों से लूटपाट करने वाले लुटेरे को अश्विनी को विजयनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार भी लुटेरे की गोली लगने से घायल हो गए।
थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि विजयनगर सेक्टर-9 निवासी अश्विनी राहगीरों से लूटपाट और वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में आठ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने लुटेरे के पास से लूटे गए सामान को बेचकर प्राप्त की गई 13,350 की नकदी, मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और तमंचा बरामद किया है। इसने 28 अक्तूबर की शाम प्रताप विहार चौकी के पास से प्रताप विहार जी-ब्लाक निवासी नीलम से मंगलसूत्र लूटा था। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि उसने किसी को 10 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस का कहना है कि उसकी निशानदेही पर उसकी तलाश की जा रही है।