फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पतंजलि में इलाज कराने के नाम पर ठगी करने वाला सरगना गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पतंजलि में इलाज कराने के नाम पर ठगी करने वाला सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पतंजलि हरिद्वार में इलाज कराने के लिए बुकिंग कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर तीन साल से ठगी के काम कर रहा है। स्कीम दिखाकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था। ठगी की रकम मंगवाने के लिए शातिर जरूरतंद लोगों के बैंक खाते खरीदता था। गिरोह के चार शातिर सितंबर में पटना में पकड़े जा चुके हैं।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि पकड़ा गया शातिर मूलरूप से बिहार के नवादा घरचकवाय बलवापुर निवासी संजीव कुमार है। हाल में यह गाजियाबाद के लिंक रोड के कड़कड़ मॉडल क्षेत्र में रह रहा था। पूछताछ में शातिर ने बताया कि पतंजलि हरिद्वार में उपचार कराने के लिए वह एक मेसेज लोगों के मोबाइल पर भेजता था, जो उपचार कराने के लिए उससे संपर्क करता था। उससे अपॉइंटमेंट बुकिंग, एंट्री फीस, रूम बुकिंग समेत अन्य कई शुल्क के नाम पर लोगों से रुपये मंगवाता था। उसने बताया कि दो हजार से पचास हजार रुपये तक की एक व्यक्ति से ठगी करता था। ठगी की रकम मंगवाने के लिए गरीब लोगों को रुपये का लालच देकर 20 हजार रुपये में उनसे बैंक खाता खरीद लेता और सारे डिटेल ले लेता था। फर्जी सिम खरीदकर लोगों के सोशल मीडिया से मोबाइल नंबर निकालकर उन्हें मेसेज भेजकर संपर्क करता था। पुलिस ने इसके पास से पतंजलि का फर्जी आईडी कार्ड, मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

12वीं पास है सरगना
क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला सरगना संजीव 12वीं पास है। पूर्व में यह लोगों को लालच देकर छोटी मोटी ठगी करता था। उसने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर पतंजलि में उपचार के नाम पर ठगी करने का काम शुरू किया। उसने बताया कि बिना मेहनत के मोटी रकम मिलने के लालच में ठगी का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि हरिद्वार का बना लाया था वीडियो
संजीव ने पतंजलि में उपचार कराने के नाम पर ठगी करने की योजना बनाई तो उसने पतंजलि हरिद्वार में अपना उपचार कराने के बहाने वहां का वीडियो बना लिया। लोगों को विश्वास में लेने के लिए वहां के वीडियो लोगों को भेजता था और ठगी की रकम ऐंठता था। इसके लिए शातिर ने पतंजलि का आईडी कार्ड भी बना रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed