फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

डकैती में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डकैती में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद। नेहरूनगर तृतीय के ई-ब्लॉक में सात अक्तूबर को उद्यमी रमन सरीन के घर 24 लाख की डकैती डालने के मामले में फरार चल रहे एक और बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान सिहानी गेट पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल इरफान भी घायल हो गए। उनके दाएं हाथ में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान विरौड़ी सूरजपुर गौतमबुद्धनगर निवासी सुधीर शर्मा के रूप में हुई। डकैती के मामले में सुधीर पर 50 हजार का इनाम है।
सीओ प्रथम अंशु जैन ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से डकैती में लूटी गई 15 हजार की नकदी, गहने, चेक बुक, तमंचा और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। उद्यमी रमन सरीन के मकान में घुसने वाले तीन बदमाशों में सुधीर शर्मा एक है। रमन सरीन के मकान के अंदर अमित भड़ाना, सुधीर शर्मा और विजय गए थे। इनमें से पुलिस अमित को पूर्व में पकड़ चुकी है। विजय अभी भी फरार है। पुलिस विजय की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि रमन सरीन के दोस्त संजीव छाबड़ा ने अपने नौकर अशोक कुमार के साथ मिलकर रमन सरीन के मकान में डकैती डालने की साजिश रची थी। अशोक ने अपने हिस्ट्रीशीटर बदमाश मामा राजकुमार को साजिश में शामिल करके वारदात को अंजाम दिया। 13 अक्तूबर को पुलिस घटना का खुलासा कर मास्टरमाइंड संजीव छाबड़ा समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed