{"_id":"63616d1501394128797c7aed","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2470185174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज उतारने के लिए बचपन के दोस्त ने मांगी थी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज उतारने के लिए बचपन के दोस्त ने मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज उतारने के लिए बचपन के दोस्त ने मांगी थी रंगदारी
गाजियाबाद। पटेल नगर तृतीय के रहने वाले कारोबारी संदीप गर्ग से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संदीप गर्ग के घर उनके ही बचपन के दोस्त पवन गर्ग ने चिट्ठी डालकर 25 लाख की रंगदारी मांगी थी। पवन गर्ग ने खुद चिट्ठी लिखी और हेलमेट पहनकर 19 अक्तूबर की शाम पड़ोसी की स्कूटी से संदीप गर्ग के घर जाकर चिट्ठी डाल दी। चिट्ठी में लिखा था 25 लाख रूपये दे दो, रूपये नहीं दिए तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार जान से मार देंगे।
सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी पवन गर्ग न्यू आर्यनगर का रहने वाला है। पूछताछ में पवन ने बताया कि वह संदीप गर्ग का बचपन का दोस्त है। उस पर काफी कर्ज हो गया था। रुपये का कहीं से जुगाड़ नहीं हो पा रहा था। कर्ज उतारने के लिए उन्होंने यह साजिश रची। पुलिस ने संदीप गर्ग के घर के आसपास के फुटेज व लोकेशन के आधार पर पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी ने बताया एक करोड़ का कर्ज
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुद पर एक करोड़ रुपये का कर्ज बताया है। इसे उतारने के लिए उसने अपने दोस्त के घर धमकी भरा खत भेजने की साजिश रची।