फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कचहरी के लॉकअप से हिस्ट्रीशीटर ने किया वीडियो कॉल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कचहरी के लॉकअप से हिस्ट्रीशीटर ने किया वीडियो कॉल
विज्ञापन

गाजियाबाद। 21 अक्तूबर को कोर्ट में पेशी पर गए दुष्कर्म के आरोपी विशू तोमर ने पुलिस लॉकअप में किसी से मोबाइल फोन लेकर दोस्त को वीडियो कॉल की। दोस्त ने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो पर डासना जेल की लोकेशन लगाकर उसे जेल की बताई गई, लेकिन जेल अधीक्षक और पुलिस जांच में पता चला कि वीडियो कचहरी के पुलिस लॉकअप का है। विशू तोमर हिस्ट्रीशीटर है। उसपर मेरठ, बागपत और गाजियाबाद में सात मुकदमे दर्ज हैं।
2021 में मोदीनगर निवासी एक छात्रा ने बागपत के कंडेरा गांव निवासी विशू तोमर उर्फ आदित्य के खिलाफ मोदीनगर में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में विशू फरवरी से डासना जेल में बंद है। पेशी के दौरान विशू ने किसी का मोबाइल लेकर अपने दोस्त रौनक को इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल की थी। दोस्त ने यह वीडियो वायरल कर दी, जो दुष्कर्म पीड़िता तक पहुंच गई। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की थी। एसपी देहात डा. ईरज राजा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टा वीडियो कचहरी की हवालात का लग रहा है। इस संबंध में विशू से पूछताछ की गई है। इस बारे में जानकारी की जा रही है। उसने किससे मोबाइल फोन लिया था। इसकी पुष्टि होते ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने एसएसपी को भेजी अपनी रिपोर्ट
वीडियो डासना जेल का बताया गया तो जेल अधीक्षक ने मामले की जांच की तो पता चला कि वीडियो कचहरी के पुलिस लॉकअप का है। जेल अधीक्षक ने कचहरी परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसएसपी को अपनी रिपोर्ट भेज दी। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल उपलब्ध कराने वाले की तलाश
जेल अधीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने जेल में विशू तोमर से पूछताछ की तो उसने मोबाइल इस्तेमाल करने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में ही उसने बताया था कि पेशी के दौरान पुलिस लॉकअप में किसी से मोबाइल लेकर अपने दोस्त रौनक को वीडियो कॉल की थी। एसपी देहात का कहना है कि मोबाइल किसने उपलब्ध कराया था। इसकी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक वीडियो में सीओ को भी दी थी धमकी
विशू तोमर के हथियारों के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। उनमें से एक वीडियो में यूपी पुलिस के एक सीओ को भी धमकी दी थी। विशू ने कहा कि पुलिस ने दबिश दी तो एके-47 से लाश बिछा देंगे। एनकाउंटर करने वाले सीओ को भी घेरकर मारेंगे।

जेल महानिदेशक यूपी ने किया ट्वीट
जेल महानिदेशक यूपी ने जेल अधीक्षक गाजियाबाद की ओर से एसएसपी को भेजी गई रिपोर्ट को ट्वीट कर जानकारी दी कि बंदी ने वीडियो कॉल जेल से नहीं गाजियाबाद कचहरी के पुलिस लॉकअप से किया था। यह कचहरी में तैनात पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed