{"_id":"636020ec887b3d03022cbea0","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2469582104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट के पैसे मांगे तो महिला दुकानदार के दांत तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरेट के पैसे मांगे तो महिला दुकानदार के दांत तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिगरेट के पैसे मांगे तो महिला दुकानदार के दांत तोड़े
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र की एक सोसायटी के बाहर परचून की दुकान चलाने वाली महिला ने कार सवार युवकों से सिगरेट के रुपये मांगे तो कार सवारों ने महिला के साथ मारपीट की। मारपीट कर महिला के दो दांत तोड़ दिए और छेड़छाड़ भी की।
महिला का कहना है कि उनकी दुकान पर कार सवार तीन युवक आए और सिगरेट मांगने लगे। उन्होंने उन्हें सिगरेट दी और रुपये मांगे तो कार सवार विनय, अरुण और दीपक उनके साथ अभद्रता करने लगे। गाली-गलौज कर मारपीट भी की। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले में विनय, अरुण और दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।