फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tantra-mantra items found near flower trader's funeral pyre... anger among family members

Ghaziabad News: फूल कारोबारी की चिता के पास मिला तंत्र-मंत्र का सामान...परिजनों में गुस्सा

Mon, 17 Oct 2022 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 01:06 AM IST
सार

इंद्रगढ़ी निवासी मांगेराम (55) का निधन 14 अक्तूबर को हुआ था। 15 की दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। परिजन रात को भी यह देखने के लिए गए थे कि चिता पूरी तरह से जल गई या नहीं। जरूरत महसूस होने पर चिता पर कुछ और लकड़ियां रखवाई थीं। वे रविवार को पहुंचे तो देखते ही समझ गए कि चिता के पास तंत्र क्रिया की गई है। श्मशान के चौकीदार से पूछा तो उसने कोई जवाब ही नहीं दिया।

विज्ञापन
Tantra-mantra items found near flower trader's funeral pyre... anger among family members
ghaziabad crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी में इंद्रगढ़ी श्मशान घाट में चिता के दो तरफ गड़ी हुई कील, पास में रखे फूल, बिखरा पड़ा श्रृंगार का सामान और थोड़ी ही दूरी पर रखी शराब की बोतल व मांस का टुकड़ा .... यह देख फूल कारोबारी मांगेराम के परिजन भड़क गए। वे रविवार को मांगेराम की चिता से अस्थियां (फूल) चुनने के लिए गए थे।
विज्ञापन


देखते ही लग रहा था कि चिता के पास तंत्र-मंत्र की क्रिया की गई है। खोपड़ी वाले हिस्से की हड्डियां नहीं मिलीं। परिजनों ने हंगामा कर दिया तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की तहकीकात की जाएगी। इसके बाद परिजन तहरीर देकर लौट गए।
विज्ञापन


इंद्रगढ़ी निवासी मांगेराम (55) का निधन 14 अक्तूबर को हुआ था। 15 की दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। परिजन रात को भी यह देखने के लिए गए थे कि चिता पूरी तरह से जल गई या नहीं। जरूरत महसूस होने पर चिता पर कुछ और लकड़ियां रखवाई थीं। वे रविवार को पहुंचे तो देखते ही समझ गए कि चिता के पास तंत्र क्रिया की गई है। श्मशान के चौकीदार से पूछा तो उसने कोई जवाब ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगेराम के बेटे जयप्रकाश ने बताया कि यह बेहद गंभीर मामला है। पुलिस को इसकी गहराई में जाना चाहिए। उन्होंने तहरीर दे दी है। मसूरी थाना के प्रभारी रविंद्र चंद पंत का कहना है कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र का सामान किसने रखा और इसके पीछे क्या मकसद रहा?

मसूरी में फैला है तांत्रिकों का जाल
मसूरी क्षेत्र में तांत्रिकों का जाल फैला है। यहां तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। दस दिन पहले ही एक महिला से ठगी का मामला आया। तांत्रिक ने दो-दो हजार के नोटों से भरा संदूक दिलाने का झांसा देकर महिला से 25 लाख ठग लिए थे। उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने तांत्रिक को जेल भेज दिया था। मसूरी के अलावा लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर में बड़ी संख्या में तांत्रिक हैं जो तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करते हैं। मोदीनगर में तांत्रिक ने मेरठ की महिला से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था।


मांस के टुकड़े रखे होने की मत कहो बात
मांगेराम के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बयान दर्ज कराने के दौरान पुलिस ने जयप्रकाश से कहा कि चिता के पास मांस के टुकड़े रखे मिलने की बात मत कहो। परिजनों ने पुलिस से कहा कि इस तरह की घटना किसी ओर के साथ न हो, इसके लिए श्मशान घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। नियमित चौकीदार की तैनाती भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed