फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

चार्जशीट लगाने पर कोर्ट में दरोगा के साथ हाथापाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

चार्जशीट लगाने पर कोर्ट में दरोगा के साथ हाथापाईगाजियाबाद।कचहरी में एक मामले में महिला के बयान कराने गए दरोगा के साथ दूसरे मामले के आरोपी ने उसके खिलाफ चार्जशीट लगाने पर हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी और पिस्टल छीनने का प्रयास किया।इसी दौरान डासना निवासी शोएब उनसे गाली-गलौज करने लगे।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

चार्जशीट लगाने पर कोर्ट में दरोगा के साथ हाथापाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। कचहरी में एक मामले में महिला के बयान कराने गए दरोगा के साथ दूसरे मामले के आरोपी ने उसके खिलाफ चार्जशीट लगाने पर हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी और पिस्टल छीनने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी ने टोल कर्मियों से मारपीट के मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट लगाने पर जान से मारने की धमकी दी।

कविनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक संजीव कुमार का कहना है कि वह 26 सितंबर को सरकारी कार्य से एक मुकदमे में पीड़िता के बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट के कमरा नंबर 14 में गए थे। इस दौरान कोर्ट में काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। इसी दौरान डासना निवासी शोएब उनसे गाली-गलौज करने लगे। उसने कहा कि 2018-19 में टोल कर्मियों से मारपीट के मामले में तुमने मेरे खिलाफ चार्जशीट लगाई थी, अब अंजाम ठीक नहीं होगा। आरोपी दरोगा के साथ हाथापाई करने लगा और कॉलर पकड़ लिया। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed