फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बैरियर खोलने के लिए विवाद, सुरक्षाकर्मियों ने कारोबारी को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:07 AM IST
सार

बैरियर खोलने के लिए विवाद, सुरक्षाकर्मियों ने कारोबारी को पीटा गाजियाबाद।इसी लिए उन्होंने उसे बात करने के लिए बुलाया था।मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

बैरियर खोलने के लिए विवाद, सुरक्षाकर्मियों ने कारोबारी को पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी के अंसल गार्डन एंक्लेव में रहने वाले राजीव गुप्ता का सोसायटी में बैरियर खोलने के लिए सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया। विवाद के बाद सुरक्षाकर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी राजीव गुप्ता के घर में घुसकर उनकी पिटाई कर दी। मामले में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कारोबारी राजीव गुप्ता का कहना है कि वह अपने बेटे को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। सुरक्षाकर्मी से बैरियर हटाने को कहा तो उसने नीचे से निकल जाने की बात की। उन्होंने जब दूसरे सुरक्षाकर्मी को बोला तो उसने बैरियर हटा दिया। लौटने के बाद उन्होंने गार्ड को बात करने के लिए अपने घर बुलाया। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी राजकुमार अपने साथियों के साथ उनके घर आया और पत्नी को धक्का देकर उनके साथ मारपीट की। उनका कहना है कि आरोपी सुरक्षाकर्मी पिछले काफी दिनों इस तरह का व्यवहार कर रहा था। इसी लिए उन्होंने उसे बात करने के लिए बुलाया था। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed