फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

चिकित्सक के भाई पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज का मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

चिकित्सक के भाई पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्जगाजियाबाद।सिहानी गेट क्षेत्र में गाली गलौज का विरोध करने पर युवक लोहे के पाइप से पीटकर लहूलुहान करने और नाले में फेंकने का मामला सामने आया है।मामले में उन्होंने जेडी के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

चिकित्सक के भाई पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में गाली गलौज का विरोध करने पर युवक लोहे के पाइप से पीटकर लहूलुहान करने और नाले में फेंकने का मामला सामने आया है। मामले में घायल की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लोहिया नगर की आंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली रीना का कहना है कि 13 सितंबर को उनके पति प्रेम कुमार घर के सामने रोड पर टहल रहे थे। इसी दौरान डॉ. अकेला का भाई जेडी आया और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर जेडी ने उनके पति को धक्का देकर नाले में गिरा दिया। इसके बाद उसने उनके पति को नाले से निकाला और मारपीट शुरू कर दी। मामले में उन्होंने जेडी के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी के भाई को मिल चुकी है सिर कलम करने की धमकी
डॉ. अरविंद वत्स अकेला को व्हाट्सएप कॉल पर सिर कमल करने की धमकी मिल चुकी है। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में सर्विलांस और साइबर सेल टीम जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed