फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad murder case Dispute with elder brother killed younger brother

Ghaziabad: बड़े भाई से हुआ विवाद तो छोटे भाई को मार डाला, आरोपी और उसके परिजन फरार

Sun, 28 Aug 2022 01:18 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 01:18 AM IST
सार

विजय नगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
ghaziabad murder case Dispute with elder brother killed younger brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकरी के चार दिन के रुपये लेने और वर्दी वापस करने के लिए हुए विवाद में दो भाइयों ने अपने दोस्त अमन के चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। सुदामापुर के ही रहने वाले संदीप और सचिन ने अमन को कुछ काम होने की बात कहकर एक मैदान में बुलाया और गाली-गलौज कर सचिन ने अमन की कमर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


अमन के रिश्तेदार राजकुमार ने बताया कि अमन का बड़ा भाई गौरव नोएडा की एक सोसायटी में हाउस कीपिंग का सुपरवाइजर है। गली के ही रहने वाले संदीप ने 18 अगस्त को वहां सफाई करने का काम शुरू किया था। गौरव ने उसे हाउस कीपिंग की ड्रेस दी थी। तीन-चार दिन जाने के बाद संदीप ने काम पर जाना बंद कर दिया तो गौरव ने संदीप से कारण पूछा। संदीप ने तबियत खराब होने की बात कहकर कुछ दिन बाद आने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद भी वह काम पर नहीं गया तो गौरव ने संदीप से कहा कि तुम ड्रेस वापस कर दो। इस पर संदीप ने चार दिन काम करने के रुपये मांगे तो दोनों में 25 अगस्त को कहासुनी और हाथापाई हुुई। अगले दिन शुक्रवार को संदीप के भाई सचिन ने गौरव के भाई अमन को फोन कर बुलाया और दोनों भाई उससे गाली गलौज करने लगे। इसके बाद सचिन ने अमन पर हमला कर दिया। घटना के बाद से आरोपी और उसके परिजन फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed