{"_id":"630a744f07ec4c44976409e0","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2436278136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: 29 जून की वो रात...किराये के लिए कमरा देखने के बहाने युवक को छत से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: 29 जून की वो रात...किराये के लिए कमरा देखने के बहाने युवक को छत से फेंका
Sun, 28 Aug 2022 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:15 AM IST
सार
सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में सुभाष चंद शर्मा और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिहानी गेट क्षेत्र में किराये के लिए कमरा देखने के बहाने युवक को छत से फेंक दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लंबे उपचार के दौरान युवक की पांच सर्जरी हुईं। मामले में पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट का सहारा लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नेहरू नगर तृतीय के रहने वाले आशीष चौधरी का कहना है कि 29 जून की रात करीब नौ बजे वह घर पर थे। उसी दौरान दो व्यक्ति किराये पर कमरा लेने के लिए आए। उन्होंने दूसरी मंजिल पर उन्हें कमरा दिखा दिया। दोनों किराया पूछने लगे तो उन्होंने माता-पिता और भाई घर पर नहीं होने की बात कही। इसके बाद वह छत पर चले गए। पीछे से तीन लोग उनकी छत पर आए। उनका कहना है कि उन्होंने उनमें से एक व्यक्ति को पहचान लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और उन्हें छत से फेंक दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी से उनका एम्स में उपचार चल रहा है। 25 जुलाई को एम्स से डिस्चार्ज होकर घर आए और 28 जुलाई को एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन